{"_id":"59fa1fcb4f1c1b68678b8e14","slug":"81509564363-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटे ने बुजुर्ग दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटे ने बुजुर्ग दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोटे ने बुजुर्ग दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी घायल
नारनौल। गांव धरसूं की सीमा में लगते खेत में काम कर रहे गहली के एक बुजुर्ग दंपति पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक झोटे ने हमला कर दिया। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं जब लोगों ने दंपति पर हमला करने वाले सांड़ को भगाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह से साड़ को गांव से खदेड़ा। बाद में झोटे ने एक बोलरो और ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी। इस दौरान सांड़ भी घायल होकर गिर गया तथा बाद में दम तोड़ दिया।
गांव गहली में बुधवार सुबह छह बजे किसान दंपति 76 वर्षीय चंदगीराम व उसकी पत्नी 72 वर्षीय सावित्री देवी खेत में कपास की फसल को एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान एक झोटे ने चंदगीराम को उठा-उठाकर कई बार पटका जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। यह देख जब चंगदीराम की पत्नी झोटे को भगाने लगी तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग दंपति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित होकर झोटे को भगाने लगे। इस पर झोटे ने लोगों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद लोगों ने घायल दंपति नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने चंदगीराम को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनकी पत्नी सावित्री देवी की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर से टक्कर मारकर झोटे को खदेड़ा
जब लाठी डंडों से नहीं भागा तो लोगों ने ट्रैक्टर से झोटे को टक्कर मारना शुरू किया। झोटे को बार-बार टक्कर मारने पर वह वहां से भाग गया। लेकिन भागते-भागते उसने एक दूधिये को भी टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि झोटे ने भगाते समय एक बुलेरो व ट्रैक्टर को भी कई बार टक्कर मारी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पहले भी जा चुकी है सांड़ से महिला की जान, कई हो चुके हैं घायल
एक साल पूर्व सांड़ के हमले से एक स्कूली वैन भी मोहल्ला पुरानी सराय में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा करीब चार-पांच साल पूर्व लावारिस पशु की टक्कर से एक महिला की मौत चुकी है। इसके अलावा महावीर मार्ग पर स्थित दुकान में घुसकर सांड़ आतंक मचा चुके हैं। सांड़ की टक्कर से एक साल पूर्व भी एक बाइक सवार को गिरकर घायल हो चुका है।
सुबह एक झोटे ने किसान बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया था। जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई है। झोटे को ग्रामीणों ने गांव से बाहर खदेड़ दिया था।
-नरेश कुमार, सरपंच गहली