{"_id":"5973a1394f1c1ba3328b4683","slug":"81500750137-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तक अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तक अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। कस्बे के एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को जल जनित बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता रैली निकाली। यह रैली शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे दस्तक अभियान के तहत कस्बे के बाजारों निकाली गई। रैली स्कूल से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड रोड़, लोहारू चौक, खोखा मार्केट, बिचला बाजार व रेस्ट हाउस होते हुए वापस स्कूल पहुंची। रैली को स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए स्कूल प्राचार्या संतोष कुमारी ने कहा कि जुलाई-अगस्त में वर्षा के दौरान पनपने वाले मच्छर से डेंगू व मलेरिया बुखार आदि सहित जल जनित अन्य बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव की जागरूकता के अभाव में कई बार डेंगू महामारी के स्तर तक पहुंच जाता है। इन सबसे बचने का सबसे उत्तम उपाय है कि इन बीमारियों को पनपने से रोकने के उपायों पर समय रहते कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा ‘दस्तक’ कार्यक्रम चलाया गया है। इस अवसर पर डीपीई विनोद, प्रवक्ता राजेश, सुनील, विक्रम, सुधीर, गजेंद्र, रविंद्र, रामकिशन, जयसिंह, गजे सिंह, प्रवेश, श्वेता, भवानी शंकर आदि मौजूद थे।