फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   81 new cases of corona in the district on Saturday

जिला में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले आये पॉजिटिव की कुल संख्या 3251

Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
81 new cases of corona in the district on Saturday
जिले में कोरोना संक्रमण के शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ 81 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित केस है। इससे जाहिर होता है कि कोरोना संक्रमण जिले में अपने पैर पूरी तरह से पसार चुका है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब ज्यादा सर्तक रहने की जरूरत है। अगर ऐसे ही मामले बढ़ते गये तो इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3251 हो गई है। शनिवार को 73 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2706 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 538 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 26 सितंबर तक 101745 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 61823 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 55942 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1167 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मोहल्ला शिवाजी नगर में परिवार का एक सदस्य पहले कोरोना संक्रमित आया था जिसके संपर्क में पानी से परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हो गये। पुरानी मंडी में भी परिवार का सदस्य पहले संक्रमित आया था जिसके संपर्क में आने से मां, पत्नी व भाई की पत्नी संक्रमित हो गई। हुडा सेक्टर में भी परिवार का सदस्य पहले संक्रमित आने से उसके संपर्क से परिवार के चार सदस्य संक्रमित हो गये। मोहल्ला खरखड़ी में एक ही परिवार की दो लड़किया पॉजिटिव आई है। गस्तीवाडा में पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। पुलिस लाइन में पहले से संक्रमित पुलिस कर्मचारी की पत्नी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची:- बवाना -1, मुलोदी -1, कुतबापुर -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -3, मोहल्ला जेरमांडरी -1, भूषण कला -2, राता कला -1, मोहल्ला केशव नगर -2, खेड़ी -1, गागड़वास -1, पुलिस लाईन -1, गस्तीवाड़ा -2, भोजावास -3, झगड़ोली -3, धनौंदा -2, कैमला -1, खामपुरा -4, दुलोठ अहीर -2, कोटिया -1, शहरपुर -1, नांगल सोडा-1, चितलांग-9, हुडा सेक्टर नारनौल -5, मोहल्ला राव का नारनौल-1, आकोदा -1, बलाह कला-3, नीरपुर -2, पुरानी मंडी नारनौल-4, पड़तल-1, फैजाबाद-1, मुकुंदपुरा -1, सुरानी -1, कनीना -1, ढ़ाणी मामराज-1, लहरोदा -2, दौंगड़ा अहीर -1, शिवाजी नगर -5, निवाज नगर-1, मोहल्ला नलापुर नारनौल -1, मेई-1, नारनौल हाउसिंग बोर्ड-1, मोहल्ला प्राणपुरा -1, मोहल्ला रामनगर-1, कुलताजपुर-1,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed