फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   80 thousand property cards distributed in 343 gram panchayats

उप मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के संबंध में की वीडियो कांफ्रेंसिंग

Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
80 thousand property cards distributed in 343 gram panchayats
फोटो नंबर 15 - उप मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्वामित्व योजना की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने राज्य के नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने तथा उन्हें मोबाइल सुविधा प्रदान करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने इस योजना के तहत अब तक हुई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ की कुल 343 ग्राम पंचायत में 80 हजार प्रापर्टी कार्ड वितरित किए गए हैं। इसके अलावा जिन मामलों में दावे व आपत्तियां दर्ज की गई है उनकी सुनवाई की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में लगभग एक लाख 13 हजार प्रापर्टी कार्ड वितरित किए जाने हैं। इस प्रापर्टी कार्ड के जरिए नागरिक अपनी रजिस्ट्री बनवा सकते हैं। रजिस्ट्री होने के बाद मकान मालिकों को उनका मालिकाना हक मिल जाएगा। इसके बाद वे किसी भी बैंक से लोन आदि भी ले सकते हैं। साथ ही खाली मकान पर कब्जा होने का डर भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

यह कार्य सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से किया गया है। उनके साथ पंचायतों तथा राजस्व विभाग ने मिलकर इस कार्य को सिरे चढ़ाया है। जिस प्रॉपर्टी पर कोई भी मामला लंबित नहीं है उस प्रॉपर्टी का संबंधित मालिक को प्रॉपर्टी कार्ड दिया जाएगा। इस कार्य में ड्रोन से पूरे गांव की इमेज लेकर नक्शा बनाया गया था। इसके बाद पंचायत विभाग की ओर से दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। जिस प्रॉपर्टी पर कोई विवाद नहीं है उन सब के प्रॉपर्टी कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। इस बैठक में एसडीएम मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, डीडीपीओ ओमप्रकाश व बीडीपीओ प्रमोद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed