{"_id":"6a15e715f3e0060cd006544f","slug":"80-athletes-from-the-district-to-participate-in-state-level-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126835-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिले के 80 एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिले के 80 एथलीट
Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 80 एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 30 व 31 मई को होगी। इसके लिए गत 17 मई को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन कर 40 लड़के एवं 40 लड़कियों में से सीनियर खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
जिला खेल सचिव प्रदीप यादव और एथलेटिक्स कोच सूरत गुर्जर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी 30 और 31 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया आईडी होना अनिवार्य है। बिना एएफआई आईडी के किसी भी खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
इसलिए सभी चयनित खिलाड़ी समय रहते एएफआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी अवश्य बनवा लें। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में खेल एकेडमियों में प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक खिलाड़ियों का अभ्यास कराया जा रहा है। 20 स्पर्धाओं में से प्रत्येक स्पर्धा के लिए दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है।