{"_id":"6a15e7895b678204b10053ce","slug":"8-accused-arrested-in-attempted-murder-case-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126830-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के प्रयास मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के प्रयास मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। थाना सतनाली पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव बलाना निवासी रामअवतार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 20 मार्च की रात करीब 1 बजे उसके चाचा सुरेश अपनी गाड़ी से गांव बलाना आ रहे थे। जब वे गांव ढ़ाढोत में सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को जान बूझकर सीधी टक्कर मार दी।
इसके बाद आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश को काफी गंभीर चोटें आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना सतनाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र, अंकित, संदीप, सुरेंद्र निवासी गांव बलाना,पवन निवासी चितलांग, सन्नी निवासी महेंद्रगढ़, कमल निवासी खातीवास व धर्मेंद्र निवासी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।