फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   760 elderly and 255 disabled people chose their representative, campaign lasted for two days

Mahendragarh-Narnaul News: 760 बुजुर्गों व 255 दिव्यांगों ने चुना अपना प्रतिनिधी, दो दिन चला अभियान

Fri, 27 Sep 2024 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Sep 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
760 elderly and 255 disabled people chose their representative, campaign lasted for two days
फोटो 14नारनौल के मोती नगर निवासी जय शर्मा अपने घर पर मत का प्रयोग करते हुए। संवाद
नारनौल। जिले में दो दिन पोलिंग पार्टी ने घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मतदान करवाया। जिले में दो दिन में 85 वर्ष से अधिक आयु के 787 बुजुर्गों ने घर पर मतदान करने के लिए अप्लाई किया था। इनमें से 760 बुजुर्गों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं 274 दिव्यांग मतदाताओं में 255 ने घर पर अपना वोट डाला। पोलिंग पार्टी 24 व 25 सितंबर को बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के घर में पहुंची और उनका मतदान कराया। इसको लेकर मतदाता व उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली। जिले में 85 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत बेंचमार्क या इससे अधिक दिव्यांगों को घर से मतदान करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

अगर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो अटेली विधानसभा क्षेत्र में 156 ने घर पर मतदान के लिए आवेदन किया था, इसमें से 149 ने मतदान किया। वहीं 60 दिव्यांगों में 56 ने मत डाला। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 193 बुजुर्गों में से 191 और 107 दिव्यांगों में से 99 ने मतदान किया। नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 230 बुजुर्गों में से 222 और 68 दिव्यांगों में 62 ने मतदान किया। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 208 बुजुर्गों में 198 और 39 दिव्यांगों में से 38 ने अपने घर पर मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने में योगदान दिया। चुनाव आयोग ने बुजुर्गों व दिव्यांग जो पोलिंग बूथ तक जाने में असमर्थ थे, उनके लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed