फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   75 students of class 12th and all 41 students of class 10th were successful

Mahendragarh-Narnaul News: 12वीं में 75 विद्यार्थी और 10वीं के भी सभी 41 विद्यार्थी सफल

Thu, 22 May 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
75 students of class 12th and all 41 students of class 10th were successful
फोटो 2 आरोही स्कूल मंढाणा के छात्र बेहतर परिणाम मिलने पर खुशी व्यक्त करते छात्र व स्टाफ सदस्
नारनौल। आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा ने जिले में टॉप दस में स्थान बनाया है। 21 मई को हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार महिपाल ढांडा ने एक रिव्यू मीटिंग बुलाई, जिसमें टॉप 10 व बॉटम 10 विद्यालयों के प्राचार्य को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

इस मीटिंग में आरोही विद्यालय मंढाणा के प्राचार्य लीलू राम यादव ने भी भाग लिया। कक्षा 12वीं के सभी 75 विद्यार्थी उत्तीर्ण और कक्षा दसवीं के सभी 41 विद्यार्थी सफल हुए हैं। कक्षा 12वीं विज्ञान में भूमिका ने 483 अंक वाणिज्य में, करिश्मा ने 481 अंक व दसवीं में दिव्या ने 491 अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में संदीप पुत्र निरंजन लाल ने अकाउंटेंसी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए तथा कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छह छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। जिसमें दिव्या, अंजलि, रुचिका ने गणित विषय और अदिति, खुशी व योगिता ने इंग्लिश विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। 19 मई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2025 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले टॉप 10 विद्यालयों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव व खंड शिक्षा अधिकार सुनीता यादव ने भी बेहतर परिणाम व हरियाणा के टॉप 10 विद्यालयों में स्थान पाने पर आरोही विद्यालय मंढाणा के समस्त स्टाफ पर बच्चों को बधाई दी। सरपंच ग्राम पंचायत मंढाणा लीलाराम यादव ने भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. कुसुम लता, मुकेश कुमारी, नीलम रानी, सीमा कुमारी, निशा यादव, डॉ पूनम, संजू, मनीषा, राज सिंह सहित समस्त आरोही स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed