फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल डाकघर में हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ

नारनौल डाकघर में हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ

Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नारनौल डाकघर में हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ताल कटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश की शाखाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा खुलने से दूर दराज रहने वाले नागरिकों को अब उनके घर के नजदीक ही पैसे का लेनदेन करने की सुविधा मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा उठाना चाहिए। विधायक ओमप्रकाश यादव ने सबसे पहले खाता खुलवाने के लिए साहिल यादव को क्विक रिस्पांस कार्ड भी सौंपा। इस मौके पर एसडीएम जगदीश शर्मा, सहायक निदेशक रमेश चंद मीणा, मुख्य डाकपाल ओपी चंदेल, बीजेपी जिला प्रधान शिवकुमार महता, एलडीएम एसडी पाठक, जवाहर सिंह, रामजीलाल, महेंद्र गौड़, महेंद्र सिंह एडवोकेट के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

नि:शुल्क खुलेगा खाता
इंडिया पोस्ट पेंमेंट्स बैंक शाखा शुरू होने के बाद अब डाकघर में बैंकों की तरह सेविंग व चालू खाता खुलवाए जा सकेंगे। केवल आधार और मोबाइल नंबर के माध्यम से बिना धनराशि और दस्तावेज रहित खाता खुल सकता है। बैंकों की तरह कोई मासिक बैलेंस या किसी तरह का कोई सालाना शुल्क नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान
डाकघर के ऑनलाइन खाते से मोबाइल रिचार्ज बिजली बिल, पानी के बिल व बीमा आदि का भुगतान भी किया जा सकेगा। इसके अलावा बैंकों की तरह ही नाममात्र शुल्क के साथ मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे। इसमें एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस तथा एईपीएस की सुविधा होगी। सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान भी इसमें किया जा सकेगा। इसमें मनरेगाए छात्रवृत्ति व सामाजिक कल्याण की योजनाओं के लिए भी भुगतान हो सकेगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। कोई भी उपभोक्ता 18001807980 पर सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed