{"_id":"5a0db5204f1c1bc1678bbe84","slug":"71510847776-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी बैजनाथ गल्र्स कालेज का यूथ फेस्टिवेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी बैजनाथ गल्र्स कालेज का यूथ फेस्टिवेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्राएं सम्मानित
Updated Thu, 16 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्राएं सम्मानित
फोटो नंबर छह
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। श्रीकृष्ण राजकीय कॉलेज में आयोजित महेंद्रगढ़ जोन के यूथ फेस्टिवेल में चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। कॉलेज की तीन छात्राओं को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला, जिन्हें कालेज प्रशासन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। टीम के इंचार्ज डॉ. हरनाम सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार 12 नवंबर को तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवेल कार्यक्रम श्रीकृष्ण राजकीय कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न कॉलेजों के करीब एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज की 25 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने समूहगान, कव्वाली, उर्दू कविता, मॉडलिंग, हरियाणवी कविता, रंगोली व पोस्टर मेकिंग आदि प्रदर्शन किए। पाश्चात्य एकल स्पर्धा में शगुन वत्स को द्वितीय स्थान मिला। उर्दू कविता में शिखा वत्स ने तृतीय पुरस्कार अर्जित किया है। शिखा ने कव्वाली में तृतीय स्थान लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को तीन दिवसीय मध्य जोनल युवा महोत्सव होगा। इसमें कालेज की छात्रा शगुन वत्स हिस्सा लेंगी। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश गोयल व डॉ. अखिलेश आदि स्टाफ कर्मी मौजूद थे।
नांगल चौधरी में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते उप प्राचार्य डॉ राजेश गोयल।