फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   र्मचारियों की मांगों को लागू करे सरकार अन्यथा कर्मचारी भरेंगे जेल

र्मचारियों की मांगों को लागू करे सरकार अन्यथा कर्मचारी भरेंगे जेल

Sat, 04 Nov 2017 09:22 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
र्मचारियों की मांगों को लागू करे सरकार अन्यथा कर्मचारी भरेंगे जेल
मांगों माने सरकार नहीं तो कर्मचारी भरेंगे जेल
विज्ञापन

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की सर्कल कार्यालय में बैठक
फोटो नंबर 29
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की शनिवार को सर्कल कार्यालय में सर्कल सचिव सत्यबीर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारी महासंघ के जिला संगठन सचिव भूपेंद्र सिंह सेहरावत ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दो दिन के दौरान अपने वायदे को पूरा नहीं करती है तो महासंघ हरियाणा की सभी जेलों को भरने के लिए बाध्य होगा।

यूनिट प्रधान अशोक यादव ने कहा कि 18 सितंबर को सीएम निवास पर प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों के साथ हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी। वहीं सरकारी प्रवक्ता ने कर्मचारियों की मांगें माने जाने पर मीडिया में आकर बयान भी दिए थे, परंतु बड़े दुख की बात है कि सरकार अपने फैसले से पीछे हट रही है। सत्यबीर यादव ने समान काम समान वेतन को ढकोसला बताते हुए कहा कि लगभग 80 हजार कच्चे कर्मचारियों में से लेकर 3-4 हजार कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिलेगा। न्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए सभी कच्चे कर्मचारी जो आज के दिन कार्यरत है उन्हें समान काम, समान वेतन दिया जाए। कर्मचारी नेता ने कहा कि महासंघ के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव व सरकार के बीच जिन मांगों पर सहमति बनी है उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए अन्यथा कर्मचारी संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। इस बैठक भगवत दयाल, दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, ईश्वर यादव, जितेंद्र यादव, राकेश यादव, सुरेंद्र जोशी, धर्मपाल यादव, संदीप शर्मा़, राहुल चौधरी, राजेंद्र ठाकर, विजय शर्मा, रामानंद सैनी, हवासिंह चौधरी, प्रदीप सैनी, उमेश सैनी, बिक्रम, अंकुर, दीपक शर्मा, जयसिंह गोठवाल, नरेश तोंदवाल, दुष्यंत, ओमसिंह, कमल सोनी, अमित यादव, रमेश फौजी आदि रहे। इसमें यूनियन के हेड ऑफिस कार्यालय के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन सुभाष रोहिल्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed