{"_id":"59f0df7a4f1c1bee688b76d7","slug":"71508958074-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने की 153 घोषणाएं, 35 पर हो चुका काम पूरा: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने की 153 घोषणाएं, 35 पर हो चुका काम पूरा: डीसी
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की 153 घोषणाओं में से 35 का कार्य पूर्ण : उपायुक्त
नारनौल। उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने बुधवार को लघु सचिवालय में मासिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जिले में 153 घोषणाएं की हैं जिनमें से 35 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है।
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडों से संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटाएं। हर रोज अपने लाग इन को चेक करें और इसके बाद जल्द से जल्द उस पर कार्यवाही शुरू करें। उन्होंने कहा कि जिले में सीएम विंडो पर कुछ शिकायत तो ऐसी होती हैं जो आपसी ताल-मेल से दूर की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को पूरी तवज्जो दें ताकि शिकायतों का ग्राफ कम हो। उपायुक्त ने बताया कि सीएम की घोषणाओं में से 89 कार्य प्रगति पर है तथा 25 लंबित हैं। इनमें केवल चार कार्य ऐसे हैं जो पूरे नहीं हो सकते यानी नोट फिजिबल हैं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी मुख्यालय छोड़ने से पूर्व अनुमति जरूर ले। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जिले की छवि को बेहतर बनाने में अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रुचि लेते हुए निभाएं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ विक्रम सिंह, एसडीएम कनीना संदीप सिंह, एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा के अतिरिक्त सीएमजीजीए आशीष के अतिरिक्त अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।