फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   7 month pregnant deed of poisoning

सात माह की गर्भवती की जहर से मौत, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
7 month pregnant deed of poisoning
मृतका की कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Narnol
गांव सुदंरह में वीरवार रात एक गर्भवती महिला की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतका के भाई उपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिये बयान में गांव पायगा निवासी उपेंद्र ने कहा कि उसकी बहन रीना की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सुंदरह निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। ससुरालजन उसे दहेज के लिये परेशान करते थे। वह सात माह की गर्भवती थी। ससुरालजन स्विफ्ट डिजायर कार सहित अन्य दहेज की मांग लगातार कर रहे थे। उसने परिजनों से ये बातें बताई थी। ससुरालजनों ने उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना दी। जिसके चलते उसे मजबूरन जहर निगलना पड़ा। मृतका अपने पीछे 9 वर्षीय लड़की, 4 वर्षीय लड़का छोड़ गई। दौंगड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुमन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उपेंद्र के बयान पर पुलिस ने मृतका रीना के पति संजय कुमार, ससुर मामन, सास गायत्री देवी, ननद रामरति, सविता, रीना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed