फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   67 thousand rupees cheated on the pretext of earning money

पैसे कमाने का झांसा देकर ठगे 67 हजार रुपये

Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
67 thousand rupees cheated on the pretext of earning money
एक निजी कंपनी द्वारा युवक से 67 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कंपनी के खिलाफ महावीर चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीरपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि एमएलएम कंपनी ने उसके अलग-अलग बैंक खातों से 30 हजार व 37 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। कंपनी ने उसे अपनी एप से यू ट्यूब की एड को लाइक कर अपलोड करने से पैसे कमाने का सांझा देकर पैसे ऐठ लिए, मगर उसे पैसे वापस नहीं मिले। 22 जून 2021 को 50 हजार का विथड्राल भी लगा था, परंतु कंपनी ने उस पर भी रोक लगा दी। इस प्रकार कंपनी ने उससे फर्जी तरीके से कुल 67 हजार ऐठ लिए। इस पर पीड़ित ने कंपनी के खिलाफ महावीर चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed