फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   65 farmers were given fruitful solutions and infallible methods of selection

Mahendragarh-Narnaul News: 65 किसानों को दिए फलदार पौधे, लगाने के बताए तरीके

Mon, 03 Mar 2025 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
65 farmers were given fruitful solutions and infallible methods of selection
फोटो संख्या:59- गांव उच्चत में आयोजित जागरूक कार्यक्रम में उप​स्थित किसान--स्रोत- केविके
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत गांव उच्चत में 65 ग्रामीणों को फलदार पौधों अमरूद, बेर, नींबू व आंवला का वितरण किया गया। किसानों को केंद्र के वरिष्ठ संयोजक व कीट वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने उपस्थित महिला-पुरुष किसानों को पौधों के लिए गड्ढे बनाने की विधि तथा पौधों में कीटों व बीमारियों से रोकथाम के तरीके बताए।
विज्ञापन

डॉ. जयलाल यादव ने कहा कि अमरूद, बेर, नींबू और आंवला जैसे फलदार पौधों का महत्व कई तरह से है, ये पौधे पौष्टिकता के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होते है। कार्यक्रम के आयोजक डाॅ. नरेंद्र यादव ने बताया कि किसान को अमरूद, बेर, नींबू व आंवला का एक-एक पौधा निशुल्क वितरित किया गया। किसानों को गड्ढा खोदकर पौधा लगाकर दिखाया गया ताकि किसान उचित तरीके से पौधा लगा सकें। उन्होंने पौधों में देशी गली सड़ी खाद व जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया। जिला विस्तार विशेषज्ञ गृह विज्ञान डाॅ. पूनम यादव ने बताया कि फल हमें उच्च रक्त चाप, कैंसर, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed