फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   62. 44 thousand rupees released for twenty cowsheds

20 गोशालाओं के लिए 62 लाख 44 हजार 300 रुपये की राशि जारी, अब नहीं रहेगा चारे का संकट

Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
62. 44 thousand rupees released for twenty cowsheds
महेंद्रगढ़। जिला की गोशालाओं में छाए चारा संकट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जिले की 20 गोशालाओं को चारा आपूर्ति के लिए पहली किस्त के रूप में 62 लाख 44 हजार 300 रुपये की राशि जारी की है। पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी की गई यह राशि आगामी दो दिनों में पंजीकृत गोशालाओं के खातों में भेज दी जाएगी। अब गोशालाएं इस राशि से गायों के लिए चारे की व्यवस्थाएं कर पाएंगी।
विज्ञापन

इस बार जिला में पिछले 21 सालों में सबसे कम गेहूं का रकबा रहा है। महज 75 हजार एकड़ में गेहूं होने के कारण जिला में पर्याप्त पशु चारा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गोशालाओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त एवं महेंद्रगढ़ तथा कनीना एसडीएम भी लगातार गोशालाओं में चारे की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से भी लगातार सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

----------
- वर्जन:
पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक डॉ. भूप सिंह यादव ने बताया कि जिला की गोशालाओं में छाए चारे के संकट को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा पशु पालन एवं डेयरी विभाग के माध्यम से जिला की 20 गोशालाओं के सहयोग के रूप में 62 लाख 44 हजार 300 रुपये की राशि जारी की है। इस राखि के बिल काटकर दो दिनों में पंजीकृत गोशालाओं के खातों में भेज दी जाएगी। इस संकट के समय जिला की गोशालाओं के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार एवं विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पूरजोर इस मांग को उठाया था। हाल में नारनौल में हुई उच्च स्तरीय बैठक में भी उन्होंने यह मुद्दा जोरसोर से उठाया था। प्रदेश सरकार ने सही समय पर गोशालाओं को आर्थिक सहयोग कर गोसंवर्धन को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed