फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव पाली में महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटी, लगभग 20 एकड़ भूमि फसल हुई जलमग्न

गांव पाली में महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटी, लगभग 20 एकड़ भूमि फसल हुई जलमग्न

Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव पाली में महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटी, लगभग 20 एकड़ भूमि फसल हुई जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव पाली में महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से किसानों की लगभग 20 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम को नहर टूट गई थी। लेकिन रात को अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे जेई ने डिस्ट्रीब्यूटरी को बंद करवाया। तब तक खेतों में लगभग छह से आठ फुट पानी भर चुका था। देर से पहुंचे अधिकारियों को लेकर किसानों ने विरोध जताया। इसके बाद जेई ने जेसीबी मशीन बुलाकर नहर की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। वहीं, किसानों ने नुकसान हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
बता दें कि महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी 1987 में बनी थी। इससे 15 से 20 गांवों को पानी मिलता है। डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता 116 क्यूसिक पानी की है। डिस्ट्रीब्यूटरी में 26 दिन में पानी आता है, जोकि 15 दिन तक चलता है। सोमवार को डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी के आने का अभी प्रारंभिक समय ही था कि वह टूट गई। किसानों ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो होनेे के कारण टूटी है। पानी भरने से फसल खराब हो गई, इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार एक लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने के मांग की। वहीं, जेई ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इन किसानों की फसल हुई खराब
नहर टूटने से गांव पाली के 10 किसानों की लगभग 20 एकड़ भूमि पर कपास, बाजरा, ग्वार और ज्वार की फसल खराब हो गई। इसमें अरुण शर्मा की चार एकड़, रविंद्र की साढ़े तीन एकड़, नरेश की दो एकड़, महेंद्र की डेढ़ एकड़, सुरेश की डेढ़ एकड़, मदन की डेढ़ एकड़, भरत सिंह की एक एकड़, सत्यनारायण की दो एकड़, राजू की डेढ़ एकड़, राजपाल की डेढ़ एकड़ फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से नहीं हुई नहर की मरम्मत
महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी पाथेड़ा से निंबी जाती है। पिछले पांच वर्षों से नहर की मरम्मत नहीं हो पाई है। नहर में चूहों ने छिद्र कर रखे हैं। उन्हीं छिद्रों से पानी रिस-रिस कर मिट्टी का कटाव हो गया। पानी के तेज वेग से डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई। किसानों का कहना है कि पानी क्षमता से अधिक था और गति भी तेज थी, जिस कारण डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई।

वर्जन
डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने के बारे में मेरे पास किसी किसान का फोन नहीं आया। सुबह विभाग के कर्मचारी का फोन आया था। इसके बाद सुबह छह बजे ही नहर बंद करवा दी थी। मरम्मत का कार्य अभी शुरू करवा दिया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता 116 क्यूसिक पानी की है। इसमें 60 क्यूयिक पानी चल रहा था। डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो नहीं थी। डिस्ट्रीब्यूटरी की पटरी में चूहों द्वारा होल करने या फिर कहीं आगे पेड़ टूट गया होगा। इस कारण भी डिस्ट्रीब्यूटरी टूट सकती है। उक्त डिस्ट्रीब्यूटरी को 300 क्यूसिक की क्षमता करने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा हुआ है। लेकिन अभी परमिशन नहीं मिली है। इस प्रस्ताव को दोबारा मीटिंग में एसई के समक्ष रखेंगे।
- जितेंद्र कुमार, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed