{"_id":"5a5265b94f1c1b9b518b57f3","slug":"61515349433-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठिठुरे लोग, पारा 1.5 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठिठुरे लोग, पारा 1.5 डिग्री पहुंचा
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में ठिठुरे लोग, पारा 1.5 डिग्री पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके सर्दी व कोहरे से आम जीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार सुबह कड़ाके सर्दी के साथ दिन की शुरूआत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में पाला पड़ा देखा गया। पिछले तीन-चार दिन से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को एक फिर से तापमान 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। इस प्रकार हालांकि दिन के समय तेज धूप खिलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर था, वहीं शनिवार को यह .05 डिग्री गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं शनिवार को यह भी 2 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि रविवार का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, परंतु अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर टिका रहा। रविवार सुबह कोहरा देखने को नहीं मिला, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पाला दिखाई दिया। घना कोहरा होने के कारण रेल व बस निर्धारित समय पर न अपने गंतव्य तक पहुंच पाई और न ही अपने निर्धारित स्थान से समय पर चल पाई। इससे लोगों को भी परेशानी हुई।