फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने जमाया रंग

अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने जमाया रंग

Sun, 12 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने जमाया रंग
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने जमाया रंग
विज्ञापन

अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह
फोटो नंबर आठ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यदुवंशी शिक्षा निकेतन के प्रांगण में रविवार को अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यदुवंशी ग्रुप के सभी विद्यालय नारनौल, महेंद्रगढ़, थनवास, सोहली, कोसली, रेवाड़ी, सतनाली व गुरुग्राम की टीमों ने भाग लिया। समारोह में आरएएस गरिमा जिंदल मुख्य अतिथि रही और आशिमा जिंदल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने की।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गरिमा जिंदल व विशिष्ट अतिथि आशिमा जिंदल ने ज्ञान एवं दिव्यता का प्रतीक दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद पंजाबी नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य और मराठी नृत्य के माध्यम से प्रतिभागियों ने उपस्थित मेहमानों का मनोरंजन किया। इसके बाद हिंदी समूहगान, पाश्चात्य समूहगान, एकल नृत्य व समूह नृत्य की अन्तर्विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें यदुवंशी ग्रुप के सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। हिंदी समूहगान प्रतियोगिता में यदुवंशी महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रही, यदुवंशी रेवाड़ी दूसरे स्थान पर तथा यदुवंशी नारनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूहगान प्रतियोगिता में भी यदुवंशी महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रही, यदुवंशी रेवाड़ी दूसरे स्थान पर और यदुवंशी नारनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में यदुवंशी गुरुग्राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, यदुवंशी रेवाड़ी और नारनौल ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान जबकि यदुवंशी जींद प्रथम स्थान पर रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में यदुवंशी महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर यदुवंशी नारनौल दूसरे स्थान पर तथा यदुवंशी रेवाड़ी प्रथम रही। इस प्रकार प्रतियोगिता की ओवरऑल विजेता यदुवंशी नारनौल रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चंद शर्मा, पूर्व एमएलए राधेश्याम शर्मा, समाजसेवी किशन वशिष्ठ, राव होशियार सिंह, सतबीर बडेसरा, छोटे लाल गहली, आनंद जिंदल, कविता जिंदल, प्रदीप कुमार शर्मा, श्याम शर्मा आदि रहे। इसके बाद पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एनटीएसई, एनडीए व हरियाणा टेलेंट सर्च स्कीम एग्जाम में मेधावी सूचि में आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने लगभग सवा लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए। ग्रुप के वाइस चेयरमैन कर्णसिंह ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य सुभाष यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, बाहर से आए सभी मेहमानों, अभिभावकों, यदुवंशी के सभी स्कूलों के प्राचार्य, डायरेक्टर व विद्यार्थियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-यदुवंशी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed