{"_id":"5a0340b74f1c1bd1408b5592","slug":"61510162615-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज पर राजनीति अवांछनीय, कोरियावास के पास ही बनेगा कालेज: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज पर राजनीति अवांछनीय, कोरियावास के पास ही बनेगा कालेज: विधायक
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज पर राजनीति अवांछनीय, कोरियावास के पास ही बनेगा कालेज: विधायक
-मेडिकल कालेज को न बनाया जाए राजनैतिक बहस का मुद्दा
-मेडिकल कालेज पर पहली बार खुलकर बोले नांगल चौधरी के विधायक
फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से प्रस्तावित मेडिकल कालेज पर प्रेस के माध्यम से प्राप्त विभिन्न विचार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की पीड़ा है कि ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीतिक बहस का मुद्दा बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में व्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के घोर संकट को देखते हुए क्षेत्र के सभी राजनैतिक साथियों समेत उन्होंने भी इस मुद्दे की विधानसभा से लेकर सरकार के स्तर यह जोरदार पैरवी की। लगभग 2 वर्ष के सतत प्रयास के बाद सरकार ने नारनौल बाईपास के नजदीक गांव कोरियावास पंचायत द्वारा उपलब्ध करवाई गई भूमि पर मेडिकल कालेज खोले का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के बाद इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से राजनैतिक बहस का विषय बनाया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां तक उनकी सोच है वे कभी विधानसभा क्षेत्र की सोच से विकास की बात नहीं करते। यह कटु सत्य है कि समस्त महेंद्रगढ़ जिला अभावग्रस्त क्षेत्र है। सरकार बनने के बाद सड़क एवं पानी की व्यवस्था में समस्त महेंद्रगढ़ जिले में अभूतपूर्व काम हुआ है। बावल से विस्थापन उपरांत लाजिस्टिक का तोहफा इस जिले को मिला जो भविष्य के विकास का प्रवेश द्वार साबित होगा। इसी कड़ी में सदन एवं सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास के उपरांत सरकार ने मेडिकल कालेज इस जिले में खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां तक इस कालेज के स्थान का संबंध है, क्षेत्र की जनता यह महसूस करती है कि गांव कोरियावास में प्रस्तावित स्थान से अधिक अनुकूल एवं उपयोगी स्थान है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि हमें इस क्षेत्र को विकास की एक निश्चित दिशा देनी है तो अपने विचारों में व्यापकता को स्थान देना होगा अन्यथा छोटी सोच से विकास संभव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को अब मेडिकल कालेज की आवश्यकता है। इस विषय पर कोरी राजनीति क्षेत्र के विकास के लिए घातक होगी। हमें समय की आवश्यकता को समझ कर आगे बढना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया प्रस्तावित स्थान नांगल चौधरी हलके में है, परंतु इस हलके का अधिकांश भाग इस स्थान से अन्य हलकों के अधिकांश गांवों से अधिक दूरी पर है। उन्होंने समस्त जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस विषय पर खुले मन से विचार करें।
-----देवेंद्र