{"_id":"59e0fd884f1c1bcd538b7634","slug":"61507917192-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल भवन में एकल गान व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिताएं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भवन में एकल गान व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिताएं हुई
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने हरियाणवी और देशभक्ति गीतों से बांधा समा
एकल गान और राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में 100 टीमों ने लिया हिस्सा
फोटो नंबर 12 से 16
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल के मार्गदर्शन में बाल भवन में चल रही पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को एकल गान (2 व 3 ग्रुप) और राष्ट्रीय समूह गान (4 व 5 ग्रुप) का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जिले भर के सरकारी और निजी स्कूलों की लगभग 100 टीमों ने भाग लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि एकल गान व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी फोक सांग, क्लासिकल सांग, देशभक्ति गीत व भजन आदि की प्रस्तुति से समा बांध दिया।
उन्होंने बताया कि एकल गान 2 और 3 ग्रुप व राष्ट्रीय समूह गान 4 व 5 ग्रुप की टीम में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे और टीम 26 अक्तूबर को सुबह 9 बजे के गुरुग्राम बाल भवन सेक्टर 4, में जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह 14 नवंबर को भी उपायुक्त गरिमा मित्तल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अक्तूबर को स्कूली बच्चों के लिए एकल नृत्य ग्रुप दो में 6 से कक्षा 8 तक और ग्रुप 3 में 9 से कक्षा 10 तक, समूह नृत्य ग्रुप 4 में 6 से कक्षा 10 तक, ग्रुप 5 में 11 से कक्षा 12 तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एकल गायन प्रतियोगिता ग्रुप दो मेें सरस्वती स्कूल नारनौल की दीपिका प्रथम, यदुवंशी स्कूल नांगल चौधरी का आलोक द्वितीय, हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल का यशोवर्धन गुप्ता तृतीय तथा एसएम गीता हाई स्कूल कनीना की हिमांशी चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता ग्रुप चार में इंटरनेशनल प्रेसीडेंसी स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम, आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ द्वितीय तथा यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी बाल भवन महेंद्रगढ़ राजेंद्र सिंह, तरुण कुमार यादव परियोजना निदेशक ओपन शेल्टर होम नारनौल, हवा सिंह परामर्शदाता परिवार परामर्श केंद्र नारनौल आदि मौजूद थे।