फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   न्यू इंडिया के मिशन को सफल बनाने के लिए मिलकर करें कार्य : शिक्षा मंत्री

न्यू इंडिया के मिशन को सफल बनाने के लिए मिलकर करें कार्य : शिक्षा मंत्री

Wed, 20 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
न्यू इंडिया के मिशन को सफल बनाने के लिए मिलकर करें कार्य : शिक्षा मंत्री
न्यू इंडिया के मिशन को सफल बनाने के लिए मिलकर करें कार्य : शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक न्यू इंडिया बनाने के मिशन को सफल बनाने के लिए हम सबको पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करना है। जब हम कोई संकल्प मन से करेंगे तो वह जरूर सिद्ध होगा।
रामबिलास शर्मा मंगलवार को लघु सचिवालय के पीछे स्थित सभागार में जिला परिषद की ओर से आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस संकल्प को हमने 2022 तक पूरा करना है। कहा कि नसीबपुर की धरती हमारे पुरखों के बलिदान की गवाही दे रही है। राव तुलाराम के नेतृत्व में पूर्वजों ने बलिदान दिया था। हमें उनके बलिदान को याद रखना है। भारत छोड़ो आंदोलन को 75 वर्ष होने पर प्रधानमंत्री ने आज देश में मौजूद कुछ बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया है। इन्हें पांच वर्ष में दूर करेंगे। कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायतों को शक्तियां दी हैं, ताकि वे विकास करा सकें। उन्होंने कहा कि जिले के 730 स्कूलों में आरओ का ठंडा पानी 40 दिन के अंदर-अंदर उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूली बच्चों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षामंत्री ने सभी को संकल्प पत्र सौंपा और शपथ दिलाई कि भारत को 2022 तक स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, जातिवाद मुक्त बनाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिह यादव ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं, तब वे सभी के हो जाते हैं। किसने किसको वोट दिया यह बात भूलकर सबके लिए काम करें। विकास का रास्ता दिमाग से होकर गुजरता है और दिमाग से समाधान निकलता है। सभी जनप्रतिनिधि समस्याओं को खुद महसूस करें और उन्हें दूर करने के लिए निष्ठा के साथ काम करें। कार्यक्रम में उपायुक्त गरिमा मित्तल, जिला परिषद की प्रधान राजेश देवी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एडीसी धर्मेंद्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मित्तल, नगर परिषद चेयरमैन भारती सैनी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक यादव, डीडीपीओ दीपक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed