{"_id":"597b883b4f1c1b5c4f8b47fd","slug":"61501268027-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाट्य एवं लोक कला उत्सव कल से महेंद्रगढ़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाट्य एवं लोक कला उत्सव कल से महेंद्रगढ़ में
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाट्य एवं लोक कला उत्सव कल से महेंद्रगढ़ में
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग आगामी 30 जुलाई से पांच अगस्त तक राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के सभागार में नाट्य और लोक कला उत्सव का आयोजन करेगा। हरियाणा कला परिषद की मेजबानी में चलने वाले इस उत्सव में राज्य के अलग-अलग स्थानों से आए सुप्रसिद्ध कलाकार हर रोज शाम छह बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे।
डीपीआरओ की विज्ञप्ति के अनुसार उत्सव के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ अपने देश और प्रदेश की लोक संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रदेश है। यहां हर तीज-त्योहार और उत्सव पर देशी गीत हैं। आज की नई पीढ़ी हमारी उस विरासत को भूलती जा रही है। पश्चिमी चकाचौंध की ओर अग्रसर हो रही है। युवाओं को अपनी इस धनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाने के लिए कला परिषद द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकार इस कार्यक्रम में हरियाणवी नाटक, नृत्य और लोक गायकी का जलवा बिखेरेंगे।