{"_id":"5978e7dd4f1c1be33e8b46dc","slug":"61501095901-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेश, केतन व सुमित ने बनाई सबसे सुंदर पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेश, केतन व सुमित ने बनाई सबसे सुंदर पतंग
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज महोत्सव बुधवार को मेहंदी रचाओ व पतंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने झूले का भी लुत्फ उठाया। वहीं छात्रों ने रंग-बिरंगे, सुंदर व आकर्षक पतंगे बनाकर अपनी कला का बेहतरीन नमूना पेश किया। विद्यालय चेयरमैन हितेंद्र शर्मा, निदेशिका संगीता शर्मा, प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों को तीज की बधाई दी। इस मौके पर निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि जनमानस में यह मुख्य स्त्रियों का त्यौहार है। इस समय प्रकृति चारों तरफ हरियाली की चादर सी बिछा देती है तो प्रकृति कि इस छठा को देखकर मन पुलकित होकर नाच उठता है।
पतंग बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम उमेश, द्वितीय राधिका व अमन, तृतीय स्थान भारत ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम केतन व सुमित, द्वितीय हरेंद्र व आकाश ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम सोनिया, द्वितीय मुस्कान सैनी व तृतीय स्थान पर रिया रही। जबकि सीनियर वर्ग में प्रथम चंचल, द्वितीय कोमल और पूनम व तृतीय स्थान पर एकता, श्वेता और संजना रही। दीपक को पतंग प्रतयिोगिता में और वंदना को मेहंदी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दिया गया।