फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जैनपुर में बनेगा स्टोरेज प्लांट, ट्रीटेड पानी से होगी सिंचाई

जैनपुर में बनेगा स्टोरेज प्लांट, ट्रीटेड पानी से होगी सिंचाई

Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जैनपुर में बनेगा स्टोरेज प्लांट, ट्रीटेड पानी से होगी सिंचाई
जैनपुर में बनेगा स्टोरेज प्लांट, ट्रीटेड पानी से होगी सिंचाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नवगठित नांगल चौधरी नगर पालिका में सीवर लाइन दबाने का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। इसके बाद गंदे पानी के स्टोरेज के लिए जैनपुर के नजदीक तीन एकड़ जमीन लीज पर ली गई है। स्वीकृत प्लांट में 30 लाख लीटर पानी स्टॉक होगा। इस पानी को शुद्ध कर इसका इस्तेमाल फसलों की सिंचाई में किया जाएगा।
बता दें कि 21 जनवरी 2013 को नांगल चौधरी नपा का गठन हुआ था। बीडीपीओ को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त करने के बाद विकास कार्यों के एस्टिमेट बनाने प्रक्रिया आरंभ की गई तो लोगोें ने सीवर लाइन की मांग रखी। उन्होंने हलका विधायक डॉ. अभयसिंह यादव को ज्ञापन भी सौंपा था। विधायक की अध्यक्षता में 28 मई 2015 को नांगल चौधरी में विकास रैली हुई। इसमें सीएम मनोहरलाल मुख्य अतिथि थे। इस दौरान सीएम को मांगपत्र सौंपकर नांगल चौधरी में सीवर लाइन, अनाज मंडी निर्माण, पेयजल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि सुविधा उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई गई थी। सीएम की घोषणा के मुताबिक जनवरी 2016 में अधिकांश घोषणाओं का बजट स्वीकृत हो चुका था। करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन, पेयजल, सड़कों का पक्का करने आदि विकास चल रहे हैं। अगले महीने में सीवर लाइन का काम पूरा हो सकता है। इसके बाद गंदा पानी का स्टोरेज करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्वीकृत है। इसका निर्माण करीब सात करोड़ रुपये से कृष्णावती नदी के पास मंजूर है। इसके लिए सबसे पहले लूजोता पंचायत की जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन गिरदावरी में कब्जा किसान के नाम होने के कारण विभाग को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद नोलायजा के नजदीक नदी में ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर विचार किया गया। लेकिन, सीवर लाइन का ढलान नांगल चौधरी की तरफ हो चुका था। इस कारण विभाग को जैनपुर के आसपास जमीन तलाशनी पड़ी। पिछले महीने एक किसान से तीन एकड़ जमीन को 20 साल के लीज पर लिया गया है। अब अगले महीने टेंडर छोड़न की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


सिंचाई की मिलेगी सुविधा, स्वच्छ रहेगा वातावरण
गंदे पानी का निकास ढलान के मुताबिक कृष्णावती नदी की ओर है। इसमें पानी डिस्पोजल संभव है। लेकिन, यहां से लोगों को बदबू की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का शुद्धिकरण होगा। इसका फसल की सिंचाई में इस्तेमाल हो सकेगा। साथ ही पानी की बर्बादी पर अंकुश लगेगा और पर्यावरण शुद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ढाणियों में सीवर लाइन नहीं
सीवर लाइन के टेंडर में ढाणी जिंदड़, ढाणी ठाकरान, ढाणी बांधा वाली शामिल नहीं है। टेंडर के इंचार्ज अनिल कुमार के मुताबिक अगले 5-7 साल में कस्बे का विस्तार संभव है। विभिन्न कॉलोनियों को सीवर लाइन व्यवस्था जरूरत पड़ेगी। उस दौरान वंचित ढाणियों को टेंडर में शामिल कर लिया जाएगा। प्रथम चरण का टेंडर वर्क अंतिम चरण में है।

नपा का एकमात्र डिस्पोज प्वाइंट
विभाग ने सीवर लाइन के पानी निकासी का नक्शा बनाया गया है। इसके मुताबिक नपा अंतर्गत गांव और ढाणियों की पाइप लाइनों का कनेक्शन निजामपुर पर बड़े पाइपों से होगा। इससे गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचेगा। इसके लिए लेवल के मापदंड निर्धारित किए हैं, ताकि ओवरफ्लो की परेशानी नहीं रहे।


लीज का प्रस्ताव डीसी को भेजा
विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जैनपुर के नजदीक तीन एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसकी लीज का प्रस्ताव डीसी को भेजा है। मंजूरी के बाद टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण के बाद नांगल चौधरी नपा क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed