फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 train cancle

रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे रुट की छह ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 28 Jul 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
6 train cancle
रेलवे स्टेशन सूचना पट्ट पर गाड़ियों की रद्द होने की लगी सूचना। - फोटो : Narnol
रेवाड़ी-फुलेरा रेल लाइन के बीच निजामपुर व रिंगस के पास पानी से रेलवे लाइन पर पानी व मिट्टी आने से इस रूट की चार यात्री और दो सुपरफास्ट ट्रेन रद्द रही। इससे शनिवार को यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे के अनुसार रविवार को रेल सेवा पहले की तरह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नारनौल रेलवे स्टेशन अधीक्षक उमेश भार्गव ने बताया कि रेवाड़ी-फुलेरा रेल मार्ग पर निजामपुर के पास पानी रेलवे लाइन पर आ गया था। इसके अलावा राजस्थान में भी बारिश से रेलवे लाइन प्रभावित होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि निजामपुर में बारिश के रेल लाइन की मिट्टी का कटाव हो गया था। शुक्रवार से ही रेलवे की टीमें इसे ठीक करने में लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि शाम तक रेल ट्रैक को ठीक कर दिया जाएगा। अधीक्षक ने बताया कि रविवार से सभी ट्रेन अपने तय समय पर चलेगी। हालांकि इससे माल गाड़ियों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा। इससे रोजाना रेवाड़ी और फुलेरा जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। उन्हें बस सेवा का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार और शुक्रवार को निजामपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी। इससे क्षेत्र के गांवों में भारी पानी जमा हो गया और प्रशासन को सड़क तोड़कर पानी की निकासी का इंतजाम करनगा पड़ा। तेज बारिश के कारण एक-दो जगहों पर पानी रेलवे लाइन पर आ गया। एक जगह तो रेलवे की लाइन की मिट्टी बह गई। इससे शुक्रवार केे भी एक यात्री ट्रेन को तीन घंटे नारनौल स्टेशन पर रुकना पड़ा। ट्रेन केे निकालने के बाद रेलवे ने इस रूट का मरम्मत कार्य में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन रही रद्द
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि 59715 फुलेरा-रेवाड़ी, 59716-रेवाड़ी से फुलेरा, 59720 रेवाड़ी से फुलेरा, 59719 फुलेरा-रेवाड़ी, 12065 अजमेर से दिल्ली व 12066 दिल्ली से अजमेर रद्द रही।
बस सेवा भी प्रभावित
नारनौल बस स्टैंड से मुसनौता जाने वाली बस रेलवे के अंडरपास में पानी भरा होने के कारण निजामपुर तक ही जा पा रही है। इससे करीब सात-आठ गांव के लोगों को बस सेवा के लिए 12 किलोमीटर निजामपुर तक अपने साधनों से आना पड़ रहा है। दूसरी ओर बस को धुलेडा से होकर भेजा जा रहा है। इसके अलावा कई अंडरपासों में पानी होने से श्यालोदरा, तलोठ, घाटासेर, पवेरा, गावड़ी, सरेली, नयागांव, मुसनौता, पांचनौता व बायल समेत अन्य गांव प्रभावित है। इन गांवों में जाने के लिए नारनौल से वाया नांगल चौधरी वाहन से जाना होगा। ऐसे में लोगों को दो गुणा दूरी तय करनी पड़ रही है। हालांकि रेलवे अंडरपासों से पानी निकाल ने में जुटा गया है। लोगों का कहना है कि रेलवे को पानी निकासी का बेहतर इंतजाम करना चाहिए।

पैसेंजर गाड़ी नहीं चलने से यात्री करते रहे इंतजार
मंडी अटेली। निजामपुर के पास पटरी के नीचे से पानी जाने से रेलवे विभाग ने रेल आवागमन को बंद कर दिया व उसे ठीक करा रहा है। जिससे चार पैसेंजर गाडिय़ों को रोक दिया गया। पैसेंजर गाड़ी नहीं चली, जिससे लोग परेशान रहे। इस संबंध में अटेली के स्टेशन मास्टर दिनेश ने बताया कि पटरी के नीचे से डाबला के समीप पानी जाने से ट्रेन लेट हो गई। देर सांय पटरी को ठीक करने के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों को चला दिया गया लेकिन पैसेंजर गाड़ी 59 715,16,19 व 59720 पैसेंजर गाड़ी पूरे दिन बंद रही। शाम से गाडिय़ां फिर से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed