फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 dams will be fixed in Nangal Chaudhary assembly constituency, the government has given approval

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 6 बांध होगें पक्के, सरकार ने दी स्वीकृति

Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
6 dams will be fixed in Nangal Chaudhary assembly constituency, the government has given approval
नांगल चौधरी के अरावली क्षेत्र की जल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्र में पहाड़ों की तलहटी में बने चेक बांधों के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया अगले वर्ष भी जारी रखी जाएगी। पिछले साल 11 बांधों का सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है। इस वर्ष भी 6 बांधों को पक्का करने की स्वीकृति सरकार से मिल गई है। इनमें मूसनोता, नायन, नियामतपुर और लूजोता गांवों के बांध सम्मिलित हैं। इस प्रक्रिया में बांध के चारों तरफ आरसीसी का फ्रेम बनाकर बीच में स्टोन पिचिंग के साथ प्लास्टर किया जाता है। इस व्यवस्था में बांध की ऐसी मजबूती सुनिश्चित की जाती है कि वर्षा की ऋतु में पूरा भरने के बाद भी बांध टूटने का खतरा ना रहे।
विज्ञापन

डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि अच्छी बारिश की स्थिति में इन बांधों में काफी पानी इकट्ठा होता है। इससे इस क्षेत्र का भूमिगत जल रिचार्ज होता है और किसान को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होता है। इनमें से अधिकांश बांध मिट्टी के बने हुए हैं। अत: जब भी क्षेत्र में भारी बारिश होती है तो यह बांध अक्सर टूटते रहते हैं। इसलिए इन बांधों को बारी-बारी पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस वर्ष के अंत तक कुल 17 बांधों के सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed