{"_id":"2a978bf574c2df7e1bda7d9d7b74eb06","slug":"58-enrolment-for-panvhayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : दूसरे दिन 58 लोगों ने भरा पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : दूसरे दिन 58 लोगों ने भरा पर्चा
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए चार अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए दूसरे दिन बुधवार को जिले से कुल 58 लोगों ने नामांकन किया। जिला परिषद के लिए 12, पंचायत समिति के लिए चार, सरपंच के लिए 29 और पंच के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
चार अक्टूबर को अटेली, कनीना और सिहमा खंड में चुनाव होंगे। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन पंचायत समिति पद के लिए अटेली खंड से तीन, कनीना से शून्य तथा सिहमा से एक नामांकन प्राप्त हुआ। वहीं सरपंच पद के लिए अटेली से 10, कनीना से 13 तथा सिहमा खंड से छह लोगों ने नामांकन किया। जबकि पंच पद के लिए अटेली से सात, कनीना से पांच तथा सिहमा से केवल एक ने नामांकन पर्चा भरा। वहीं जिला परिषद के लिए पहले चरण में ही नामांकन किए जाने के कारण 12 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन