फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   570 bottels of wine in pickup

पिकअप में मिली 570 बोतल शराब

Fri, 27 Mar 2020 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
570 bottels of wine in pickup
कनीना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक पिकअप को शराब ले जाते काबू किया है। जिसमें 570 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। बाद में उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वीरवार रात 12 बजे से शराब ठेके बंद करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने रात से ही शराब ठेकों को निर्देश दे दिए थे। पुलिस ने कोरोना के चलते अलग अलग एरिया में नाके लगाए हैं। आधी रात पुलिस ने कनीना-अटेली सड़क मार्ग पर नांगल मोड़ के पास इसराना की ओर से आ रही पिकअप को रुकवाया। पुलिस कर्मियों ने रुकवाया तो उसमें शराब भरी थी। पिकअप चालक गांव ककराला निवासी बच्चन सिंह को वाहन सहित कब्जे में लिया। पुलिस ने इस बारे में नारनौल स्थित आबकारी निरीक्षक दलीप सिंह को सूचना दी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतल की गिनती तो कुल मिलकार 570 बोतल, 47 पेटी शराब मिली। जिसमें 1300 पव्वा सहित देसी, अंग्रेजी, बीयर शामिल थी। थाने में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आबकारी निरीक्षक दलीप सिंह पिकअप डाले सहित शराब को अपने कस्टडी में ले गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed