फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5696 students took the exam in the cold winter

एचटेट: कड़ाके की सर्दी में पहले दिन 6465 परीक्षार्थियों में 5696 ने दी परीक्षा

Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
5696 students took the exam in the cold winter
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल तीन) पहले दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुछेक जगहों पर बायोमीट्रिक मशीन को लेकर परेशानी हुई। जिले में 10 सेंटरों में 6465 परीक्षार्थियों में 5696 ने परीक्षा दी। जबकि 779 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस दौरान सभी सेंटरों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े थे। इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

डीईओ सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया गया। प्रत्येक सेंटर पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। बोर्ड समेत प्रशासन के उड़नदस्ते दिन भर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसी दौरान कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं पाई गई। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी दो घंटे पहले पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर तीन लेवल से होकर गुजरना पड़ रहा था। इस दौरान गहनता से तलाशी ली गई। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर सामान रखा गया। परीक्षार्थी को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ परीक्षा में बैठने दिया। हालांकि नारनौल को शनिवार को हल्की बारिश होने से मौसम सर्द बना रहा।
विज्ञापन

सीसीटीवी की रही नजर
एचटेट की परीक्षा सीसीटीवी की नजर में हुई। केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पेपर लाने और ले जाने तक सभी कार्यों की वीडियोग्राफी की गई थी। इसके अलावा परीक्षा भवन में बैठे एक-एक परीक्षार्थी की रोल नंबर के साथ वीडियोग्राफी की गई थी। केंद्रों पर लगे जैमर के कारण केंद्र के 200 मीटर दूरी तक मोबाइल रेंज नहीं आ रही थी। परीक्षा केंद्र पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए जैमर लगाए हुए थे ताकि केंद्र पर मोबाइल काम न कर सके। सभी परीक्षा भवनों के अंदर जाने से पहले पुलिस ने महिलाओं के टॉप्स, नोज पिन, जुराब, पायल, पर्स, बेल्ट, मोबाइल आदि बाहर रखवाए। हाथ पर बंधे धागे भी पुलिस ने उतरवा दिए थे। मुख्य द्वार के अलावा दो अन्य स्थानों पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेरिफाइ होने पर ही बैठने दिया परीक्षा में
मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के आधार कार्ड, एडमिट कार्ड तथा कंफर्मेशन पेज चेक किए गए व बायोमीट्रिक से जांच की। उसके बाद एडमिट कार्ड पर वेरिफाइड होने पर अंदर बैठने दिया जा रहा था।

---
आज एक व दो लेवल की होगी परीक्षा
3 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा का संचालन होना है। इसमें 8784 छात्र शामिल होंगे। लेवल-1(पीआरटी) की परीक्षा का संचालन शाम कालीन सत्र में 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इसमें 5366 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed