{"_id":"6192a0f8f5477e26a35e5b35","slug":"533-complaints-related-to-cm-window-471-are-pending-narnol-news-rtk629939923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो से संबंधित 533 शिकायतें, 471 चल रही हैं पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो से संबंधित 533 शिकायतें, 471 चल रही हैं पेंडिंग
विज्ञापन
सीएम विंडो व ई-ऑफिस के संबंध में बैठक लेते नगराधीश। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराधीश अमित कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय में सीएम विंडो की शिकायतों के निपटान व ई-ऑफिस के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिले में सीएम विंडो से संबंधित 533 शिकायतें हैं। उनमें से 471 ओवरड्यू हैं। अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें, ताकि जिले में ग्राफ की स्थिति में सुधार हो सके।
नगराधीश ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों के निपटान की स्थिति का मुख्यालय द्वारा अवलोकन किया जाता है। अधिकारी शिकायतकर्ता से मिल कर अपने स्तर पर समय पर शिकायत का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी हर संभव प्रयास शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का करें। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो प्रशासन को अवगत करवाएं। उन्होंने जिन विभागों की शिकायतें अत्यधिक थी उन्हें निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से सीएम विंडो की शिकायतों को निपटाएं।
नगराधीश ने ई-ऑफिस की स्थिति पर जानकारी लेते हुए कहा कि सभी विभाग अपना कार्य ई-ऑफिस के माध्यम सें करें। मैनुअल फाइल को खत्म करने के लिए ही ई-आफिस की शुरूआत की है। अगर कोई अधिकारी इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतता है तो इसकी सूचना मुख्यालय को दी जाएगी। ई-ऑफिस के तहत किए गए कार्य की रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को भी भेजें। इस अवसर पर तहसीलदार कनीना नवजीत कौर, डीडीपीओ ओमप्रकाश, जन-स्वास्थ्य विभाग से अमित जैन, सीएमजीजीए कृतिश सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।