फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो करोड़ का बिल नहीं भरा तो 164 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

दो करोड़ का बिल नहीं भरा तो 164 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Sun, 20 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
दो करोड़ का बिल नहीं भरा तो 164 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने करीब दो करोड़ रुपये के बिल का भुगतान नहीं करने पर 164 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। एक सप्ताह के दौरान जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं वे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में ऐसे डिफाल्टर हैं, जिन्होंने बिजली निगम के करीब 22 करोड़ के बिल नहीं भरे हैं। निगम की तरफ से ऐसे डिफाल्टर गांवों और कस्बों की भी सूची तैयार की जा रही है।
बिजली बिल माफी योजना 31 जनवरी को खत्म होने के बाद निगम द्वारा कनेक्शन काटने का अभियान को तेज किया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से नवंबर माह में बिजली बिल माफी योजना शुरू की गई थी। इसे बाद में 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। बिजली निगम के रिकार्ड के अनुसार नारनौल सब डिविजन में 28182 उपभोक्ता डिफाल्टर हैं। इसमें करीब 7114 ने इस योजना का फायदा उठाया है। महेंद्रगढ़ सब डिविजन में 26589 डिफाल्टर हैं। इसमें 4290 ने इस योजना का लाभ उठाया है। इन 8394 उपभोक्ताओं ने सेटलमेंट योजना का फायदा लेकर करीब 2.83 करोड़ रुपये जमा कराए। निगम ने इनके 18.25 करोड़ रुपये के बिल एडजस्ट कर दिए। निगम के अनुसार घरेलू कनेक्ट कनेक्शन वाले करीब 74 प्रतिशत उपभोक्ता इस स्कीम में आ चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट चुके हैं ऐसे 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने इस योजना का फायदा लिया है। बिजली निगम ने सिटी एरिया में 79 कनेक्शन काटे हैं। सब अर्बन एरिया में 85 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। पहले चरण में बड़े डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया हुआ है। जो उपभोक्ता बिल अदा नहीं कर रहे उनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। इसमें 164 कनेक्शन काटे जा चुुके हैं। एक फरवरी से इस अभियान को तेज किया जाएगा। अगर कोई उपभोक्ता 31 जनवरी के बाद आएगा तो उसे पूरा पैसा ब्याज समेत जमा कराना होगा। - बुुधवार राम पंवार, एक्सईएन, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े डिफाल्टर गांव
गांव------------ बकाया रकम
खेड़ी-----------2.69 करोड़
धनौंदा --------2.11 करोड़
डालनवास-------1.61 करोड़
लुक्खी--------1.54 करोड़
बसई--------1.51 करोड़
पाथेड़ा---------1.48 करोड़
भोजावास-----1.43 करोड़
पाली-----------1.33 करोड़
मालड़ा----------1.31 करोड़
सेहलंग---------1.20 करोड़

कस्बों पर कितना बकाया
कनीना-----------2.85 करोड़
सतनाली ----1.77 करोड़
महेंद्रगढ़ सिटी----1.60 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed