फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सांड ने सींग मार कर किया अधेड़ को घायल, तीन दिन में यह दूसरी घटना

सांड ने सींग मार कर किया अधेड़ को घायल, तीन दिन में यह दूसरी घटना

Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांड ने सींग मार कर किया अधेड़ को घायल, तीन दिन में यह दूसरी घटना
सांड ने सींग मार कर किया अधेड़ को घायल
विज्ञापन

फोटो संख्या : 49
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका के लावारिस पशु मुक्त होने के दावे विफल नजर आ रहे हैं। शहर में एक के बाद एक व्यक्ति को लावारिस पशु घायल कर रहे हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन अभी तक नहीं जागा है। सोमवार को गांव पायगा निवासी राजपाल को बस स्टैंड के बाहर एक सांड ने सींगों से मारकर घायल कर दिया। राजपाल घरेलू काम से बाजार आया था। वह दुपहिया वाहन से घर जाने के लिए वाहन को स्टार्ट ही किया था, इतनी ही देर में सामने से आए सांड ने सींगों में लपेट कर उछाल दिया जिससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। पिछले तीन दिन में यह दूसरी घटना है।

तीन में है यह दूसरी घटना
पिछले तीन में यह तीसरी घटना है। इससे पहले मोहनपुर नांगल निवासी होशियार सिंह पुत्र बिशंबर शुक्रवार को महेंद्रगढ़ बस से आया था। बस से उतने के बाद जब वह बाजार जा रहा था तो बस स्टैंड परिसर में ही एक सांड ने उसको पीछे सींग मार दिया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


2 महीने चलाया था अभियान
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को कैटल फ्री करने का अभियान चलाया था। उसी के तहत महेंद्रगढ़ जिले को 31 जुलाई तक कैटल फ्री करना था। जिला प्रशासन ने निर्धारित समय पर अभियान पूरा नहीं होने के कारण एक महीने की अवधि बढ़ा दी थी। इस दौरान पालिका प्रशासन ने लावारिस गोवंश को पकड़ने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च कर किए थे। उसके बाद भी शहर कैटल फ्री नहीं हुआ। इसके अलावा लावारिस गोवंश के रख रखाव के लिए जिला प्रशासन, गोसेवा आयोग और सरकार की ओर से 77 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। उसके बाद भी गोशाला में भेजे गए लावारिस गोवंश बाहर घूम रहे हैं। इसके अलावा 1.30 लाख रुपये की दवाइयां भी दो गोशालाओं में दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed