फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दीपावली पर मिठाईयों के सैंपल लेने के लिए विशेष टीमों का गठन

दीपावली पर मिठाईयों के सैंपल लेने के लिए विशेष टीमों का गठन

Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर मिठाईयों के सैंपल लेने के लिए विशेष टीमों का गठन
दीपावली पर मिठाइयों के सैंपल लेने के लिए विशेष टीमें गठित
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया
फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उपायुक्त गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में वीरवार शाम को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। मित्तल ने दीपावली के पावन पर्व पर मिठाइयों के सैंपल लेने के लिए विशेष टीमों का गठन कर तुरंत प्रभाव से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमओ डीएन बागड़ी को निर्देश दिया कि सैंपल लेने के लिए शामिल किए जाने वाले डॉक्टर और अधिकारियों के बारे में भी बताएं। सुनिश्चित करें कि निरीक्षण टीम अपना कार्य बेहतरीन तरीके से करे। डीसी नगरपालिका के अधिकारियों को दीपावली के त्योहार पर आग लगने के संभावित क्षेत्रों को मद्देनजर रखते हुए गाड़ियों का उचित प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन

पीएनडीटी एक्ट को जिले में कड़ाई से लागू किया जाए। जिले में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सरपंच या डॉक्टर इस घिनौने कार्य में संलिप्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए मिलकर काम करें। ऐसे व्यक्ति की सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। गत दिनों जिला में लिंग जांच केस में सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी और ऐसे कार्यों में शामिल लोगों को पकड़ने का अभियान जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डा. कालरा ने महेंद्रगढ़ व कनीना में अलग से टीम बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि नारनौल से टीम के जाने में समय लगता है। इसका इस तरह के काम करने वाले लाभ उठा सकते हैं। इस पर उपायुक्त ने सीएमओ का अपने स्तर पर टीम गठित करने को कहा। टीम सीमावर्ती राज्यों में भी जा कर दोषी व्यक्तियों पर शिकंजा कस सकती है। इस अवसर पर डेंगू होने के लक्षण और उपचार व सावधानियों के बारे व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए तथा निर्माणाधीन भवनों नर्सरी के आसपास पानी के एकत्रित होने की अधिक संभावना होती है। इसके अलावा फॉगिंग करवाने का रूट चार्ट बनाए। उन्होंने कार्यालय व आसपास सफाई रखने की अपील की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट के माध्यम से डेंगू फैलने के कारण बचाव व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया। उपायुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित भी करने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र, एसडीएम महेंद्रगढ़ विक्रम यादव, एसडीएम कनीना संदीप सिंह, एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कालरा और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं से डाक्टर व डीडीपीओ कुलदीप सिंह, पीओ संगीता यादव आदि रहे।
---------
फोटो: अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed