{"_id":"59dfaa284f1c1bcc538b7124","slug":"51507830312-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर खड़ी रहेगी पुलिस, अस्थायी दुकानों की नगरपालिका काटेगी पर्ची
फोटो संख्या:34 और 35
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दिवाली पर्व पर चौपहिया वाहनों की शहर के मुख्य बाजारों में इंट्री नहीं होगी। दीपावली पर्व पर बाजार में जाम, भीड़ से निपटने के लिए और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से पूरी व्यवस्था की जाएगी ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि 17, 18 और 19 अक्टूबर को चौपहिया वाहनों की शहर के मुख्य बाजारों में पाबंदी रहेगी। यादव सभा, मसानी चौक, सिविल अस्पताल आदि स्थानों पर बैरिकेट्स लगाए जाएंगे। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए चार अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं नगरपालिका प्रशासन बाजार में लगने वाले अस्थायी दुकानों तह बाजारी के तहत पर्ची काटेगा। आपको बता दें कि अभी फेस्टिवल सीजन चल रहा है। सीजन को लेकर बाजारों में अभी से भीड़ होने लगी है। धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली पर अतिक्रमण एवं वाहनों से इतना अधिक भीड़ हो जाती है कि बाजार में पैदल निकलना ही मुश्किल हो जाता है। बाजार में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 17, 18 और 19 अक्टूबर को पुलिस पूरी तरह मुश्तैद रहेगी।
चार स्थानों पर होगी अस्थायी पार्किंग
धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर में चौपहिया वाहनों को बाजार के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उपरोक्त स्थानों पर बैरिकेट्स लगाए जाएंगे। चौपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए चार जगहों पर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। राव तुलाराम चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल आईटीआई मैदान बनाया जाएगा है। रेलवे रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस परेड ग्राउंड, मालड़ा, बुचौली और डुलाना रोड की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में तथा सतनाली की ओर से आने वाहनों के लिए देवीलाल पार्क में पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।
दो दर्जन पुलिस रहेगी बाजार में मुश्तैद
दिवाली पर्व पर शहर का लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए बाजारों में दो दर्जन पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सिविल ड्रेस में और बाइक पर पुलिस कर्मचारी शहर के बाजार का जायजा लेते रहेंगे। डीएसपी ने कहा कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसको बख्शा नहीं जाएगी।
विज्ञापन
इन बाजारों में रहेगी अधिक रहेगी भीड़
आपको बता दें कि फेस्टीवल सीजन में तीनों ही दिन बाजारों में भारी भीड़ रहने वाली है। धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ शंकर मार्केट में रहने वाली है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। जबकि बर्तनों की सबसे अधिक दुकान शंकर मार्केट में ही है। इसके अलावा सिनेमा रोड और ब्रह्मदेव चौक पर भारी भीड़ हो सकती है। पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स, शंकर मार्केट, ब्रह्मदेव चौक, विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, आजाद चौक पर रहने वाली है।
अस्थायी दुकानों की नपा काटेगी पर्ची
दिवाली पर्व में शहर में लगने वाली कैलेंडर, पूजा सामग्री, मोमबत्ती, मिठाइयों आदि अस्थायी दुकानों की नगरपालिका तहत बाजारी के तहत पर्ची काटेगी। इसके लिए नगरपालिका टीम गठित करेगी जो अलग-अलग बाजरों में चाकर पर्ची काटेगी। नपा के नियम के मुताबिक 7 रुपये वर्ग फीट के हिसाब से चार्ज करेगी। शहर में प्रति वर्ष एक हजार अस्थायी दुकानें लगती हैं।
शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जगह अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी और सुरक्षा की दृष्टि पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
-सतेंद्र कुमार, डीएसपी महेंद्रगढ़।
------
शहर में लगने वाली अस्थायी दुकानों के लिए 7 रुपये वर्ग फीट के हिसाब से पर्ची काटी जाएगी। इसके अलावा पर्ची काटने वालों की अलग से टीम गठित करेगी।
-अंकित वशिष्ठ, एमई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।