{"_id":"59dcf91f4f1c1bce538b6b6e","slug":"51507653919-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क उखाड़ते समय क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क उखाड़ते समय क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन, लोग परेशान
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 6
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कस्बे के वार्ड नंबर 9 में सड़क निर्माण को लेकर उखाड़ी गई सड़क के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से नपा प्रशासन द्वारा वार्ड की पुरानी सड़क को तोड़कर नवीनीकरण का कार्य आरंभ किया गया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे वार्डवासियों को परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। वार्डवासी अशोक जांगड़ा, सतीश राजोतिया, दीपक, डॉ. विजय, मदन, मोहन मिस्त्री, सुधीर व सौरभ आदि ने बताया कि सड़क तोड़ने के समय सीवर लाइन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते सीवर लाइन का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा होने लगा है। वहीं सीवर लाइन के गंदे पानी से आने वाली दुर्गंध से लोग नाक दबाने को मजबूर हैं। वार्डवासियों ने प्रशासन से सीवर लाइन को ठीक करने की मांग की है।
- वार्ड नंबर 9 में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पुरानी सड़क को तोड़ते समय सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही वार्डवासियों को इस समस्या से निजात दिला दी जाएगी। - विकास यादव, चेयरमैन, नगर पालिका, अटेली।