फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अब 30.50 रुपये में पहुंच जाएंगे पुरानी दिल्ली

अब 30.50 रुपये में पहुंच जाएंगे पुरानी दिल्ली

Wed, 23 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अब 30.50 रुपये में पहुंच जाएंगे पुरानी दिल्ली
अब 30.50 रुपये में पहुंच जाएंगे पुरानी दिल्ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। देश की पहली डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन पहले दिल्ली से रेवाड़ी के लिए चलती थी। लोगों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए इसे दिल्ली से राजस्थान के नीमकाथाना तक विस्तार कर दिया गया है। इसके तहत नारनौल शहर से पहली बार कोई पैसेंजर ट्रेन सीधे दिल्ली से आएगी। वह भी मात्र 30.50 रुपये में। दिखने में यह ट्रेन मेट्रो ट्रेन जैसी होगी। इसमें छह कोच होंगे, जो आपस में जुड़े हुए होंगे।
शहर के लोगों के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है। इसके तहत नारनौल से दिल्ली के लिए पहली बार 23 अगस्त से सीधी पैसेंजर गाड़ी मिलेगी। हालांकि, यह गाड़ी डीईएमयू है, मगर इसका किराया पैसेंजर जीतना ही है। यह सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इससे पहले नारनौल से रोजाना कोई भी पैसेंजर ट्रेन सीधे दिल्ली के लिए नहीं थी। एक ट्रेन केवल चेतक एक्सप्रेस चलती है, जो सीधे दिल्ली से जुड़ी है, लेकिन यह ट्रेन भी सराय रोहिल्ला तक ही जाती है। आज से शुरू होने वाली डीईएमयू पुरानी दिल्ली तक जाएगी। चेतक एक्सप्रेस में किराया 75 रुपये लगता है और इसका समय भी सुबह सवा दो बजे का है। नई चलने वाली ट्रेन का दिल्ली तक का किराया मात्र 30.50 रुपये होगा और यह रोजाना सुबह सवा तीन बजे दिल्ली के लिए जाएगी। ये वहां दिल्ली सुबह सवा आठ बजे पहुंच जाएगी। दिल्ली से आते समय भी यह ट्रेन किफायती होगी। पुरानी दिल्ली से यह ट्रेन रात आठ बजकर पांच मिनट पर चलेगी और रात 11.55 बजे नारनौल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

दिखने में मेट्रो जैसी होगी ट्रेन
पुरानी दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन डीईएमयू है। इसके दोनाें तरफ इंजन होगा और इसमें छह कोच होंगे। सभी डिब्बे आपस में जुड़े हुए होंगे। ट्रेन दिखने में बिल्कुल मेट्रो ट्रेन जैसी दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप में होगा 74001 नंबर
यह डीईएमयू 74001 अप और 74004 डाउन होगी। अप ट्रेन के अनुसार यह रात आठ बजकर पांच मिनट पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी, जो सराय रोहिल्ला, कैंट, गुरुग्राम होती हुई रात 22.35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से यह ट्रेन रात 22.50 मिनट पर चलेगी और रात 23.55 बजे पर नारनौल पहुंचेगी। रात 1.40 बजे यह निमकाथाना पहुंच जाएगी।


डाउन में होगा 74004 नंबपर
यह ट्रेन डाउन 74004 होगी जो सुबह 2.10 मिनट पर निमकाथाना से चलेगी। ट्रेन सुबह 3.15 पर नारनौल पहुंचेगी और 3.17 पर नारनौल से चलेगी। ट्रेन रेवाड़ी सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी और दिल्ली सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर पहुंच जाएगी।

दिल्ली के लिए पहले कोई भी सीधे ट्रेन नहीं थी। इस ट्रेन के चलने से यहां के लोगों को बहुत फायदा होगा।
-अशोक सैनी

यह ट्रेन यहां के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होगी। इस ट्रेन को नियमित करने से बहुत फायदा हो जाएगा।
-संजय कुमार

पहली बार लोग शहर से सीधे दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस ट्रेन को कामयाब बनाना लोगों के हाथ में ही रहेगा।
-बबलू शर्मा

वर्षों पूर्व से इस ट्रेन की मांग थी, अब पूरी हो रही है। ट्रेन के चलने से सभी वर्ग के लोगों को फायदा होगा।
-पंकज गौड़

दिल्ली के लिए यह ट्रेन बहुत ही सस्ती और सुलभ है। इसका टाइम भी बिल्कुल सही है। 23 अगस्त से यह ट्रेन चलने लगेगी। इसका टाइम टेबल आ गया है।
-महेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed