फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बच्चों ने गिनाए जीएसटी का फायदा और नुकसान

बच्चों ने गिनाए जीएसटी का फायदा और नुकसान

Sun, 23 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने गिनाए जीएसटी का फायदा और नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन के प्रांगण में शनिवार को बालवर्ग, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता विद्यालय प्रिंसिपल बाबूलाल यादव ने की। चेयरपर्सन संगीता यादव विशिष्ट अतिथि थी।

कक्षा 11वीं और 12वीं के वरिष्ठ वर्ग में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें राव तुलाराम सदन की छात्रा सोनिका ने पक्ष में अपने विचार रख प्रथम स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में लवकुश सदन से पंकज ने प्रथम स्थान हासिल किया। लवकुश सदन से अदिति पक्ष और अभिमन्यु सदन से विपक्ष में अंशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रिंसिपल बाबूलाल यादव ने बताया कि कक्षा 9वीं और 10वीं कक्षा के कनिष्ठ वर्ग में जीएसटी पर अपने विचार रखते हुए सुमित ने प्रथम, विभव ने द्वितीय और साक्षी, अनमोल, विशाखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। किड्स हेड अनीता तंवर ने बताया कि बच्चों के बालवर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने परी, सेव वॉटर, राधा-कृष्ण, शिव-पावर्ती, हनुमान, जीएसटी, पेड़, सब्जियां, चाचा नेहरू, सिपाही, गणेश और टाइम पर विचित्र पोशाक पहनीं। कक्षा नर्सरी से सेव वाटर पर परिधि वर्मा ने प्रथम, परी ने परी पर द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा एलकेजी से हनिष्का ने मीरा बन प्रथम, वासु ने भोले बाबा बन द्वितीय और खुशी ने पेड़ बन तृतीय स्थान हासिल किया। यूकेजी से कशिश ने पार्वती बन प्रथम, वीर ने स्वीमर बन द्वितीय, दीपांशु ने चाचा नेहरू और अक्षिता ने सर्वश्रेष्ठ राधा बन तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा प्रथम से प्रियांशी ने झांसी की रानी, सतीक्षी और भावेश ने शिव-पार्वती बन प्रथम, सौरभ ने डॉक्टर और मानया ने परी बन द्वितीय, कार्तिक ने हनुमान और वंश ने राजा बन तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। चेयरपर्सन संगीता यादव ने फैंसी ड्रेस को नौनिहालों की खुशी का प्रतीक बताया। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके जीवन में प्रतियोगिताओं की भूमिका से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed