फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50 thousand cash stolen by breaking the shutter of the shop, anger among traders

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान का शटर तोड़कर 50 हजार नकदी चोरी, व्यापारियों में रोष

Sun, 06 Jul 2025 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 06 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash stolen by breaking the shutter of the shop, anger among traders
फोटो नंबर-04नारनौल के मुख्य बाजार मानक चौक में चोरों द्वारा तोड़ा गया दुकान का शटर व एकत्रित 
नारनौल। शहर के मुख्य बाजार मानक चौक में चोर शनिवार रात एक दुकान का शटर तोड़कर कर नकदी चोरी कर ली। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

चोरों ने जिस दुकान को निशाना बनाया वह गोटे, सजावट के सामान व नोट की मालाओं की दुकान थी। पीड़ित सुशील ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये नकद व कुछ नोट की मालाएं भी ले गए। चोरी की घटना के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।
सुबह जब एक चाय वाला दुकानदार वहां आया तब शटर टूटा देख दुकान मालिक को सूचना दी। करीब साढ़े पांच बजे दुकानदार वहां पहुंचा। उन्होंने पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। अनिल कुमार जैन, पवन कुमार जैन, बद्रीप्रसाद व रविंद्र आदि ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में हुई चोरी से व्यापारियों में भय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस की निष्क्रियता दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को यहां पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने चाहिए। रात को पुलिस की गश्त बढ़ानी चाहिए। दुकानदारों ने बताया कि पहले रात में पुलिस गश्त करती थी, लेकिन अब काफी समय से रात को पुलिस दिखाई नहीं देती। इसी कारण इस मुख्य बाजार में चोर घटना को अंजाम दे गए। व्यापारियों ने कहा कि इस घटना को लेकर वह एसपी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed