{"_id":"663403c8c5c8a8be1d095056","slug":"50-students-of-hakenvi-made-industrial-tour-of-hero-motocorp-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109221-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के 50 विद्यार्थियों ने किया हीरो मोटोकॉर्प का औद्योगिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के 50 विद्यार्थियों ने किया हीरो मोटोकॉर्प का औद्योगिक भ्रमण
Fri, 03 May 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने धारूहेड़ा, हरियाणा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा आयोजित इस भ्रमण में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमकॉम के 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस तरह के आयोजनों को शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक समझ विकसित करने के लिए उपयोगी बताया।
समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने भी इस तरह के आयोजनों को कौशल विकास के स्तर पर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष व आयोजन के संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा तथा सह-संयोजक डॉ. भूषण सिंह भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना व उपनिदेशक डॉ. दिव्या शर्मा ने बताया कि यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ संबंधित विषय की प्रायोगिक समझ को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।