फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50 percent seats vacant in government colleges

प्रथम कट ऑफ लिस्ट की प्रक्रिया के बाद 50 प्रतिशत सीटें रहीं खाली

Tue, 16 Aug 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
50 percent seats vacant in government colleges
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जारी हुई कट आफ की पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने की मंगलवार को अंतिम तारीख थी। विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवाई। अभी महज पचास फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1540 सीटों पर 754 विद्यार्थियों और महिला महाविद्यालय की 1200 सीटों पर 601 छात्राओं ने दाखिला लिया है। अब दूसरी कट ऑफ लिस्ट 19 अगस्त को जारी होगी जिसकी फीस 23 अगस्त तक भरनी होगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा एक अगस्त से स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी जोकि 8 अगस्त को समाप्त हो गई थी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में कला संकाय की 660 सीटों के मुकाबले 2312 आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में कला संकाय की 800 सीटों पर 1610 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार नॉन मेडिकल संकाय में भी पीजी कॉलेज में कुल 360 पर 1000 तो महिला कॉलेज में नॉन मेडिकल संकाय की 120 सीटों पर 318 आवेदन आए हैं। इस प्रकार दोनों ही महाविद्यालय में दोनों संकायों में दो से तीन गुणा आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसकी कट ऑफ लिस्ट 12 अगस्त को जारी कर दी थी। प्रथम कट ऑफ लिस्ट में नाम दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस भरने की मंगलवार को अंतिम तारीख थी। अंतिम दिन तक दोनों ही महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत सीटें भर पाई हैं।
विज्ञापन

19 अगस्त को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में नाम दर्ज करवाने वाले विद्यार्थी 23 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। अगर उसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 26 अगस्त से ओपन काउंसलिंग होगी जिसमें विद्यार्थी महाविद्यालय में जाकर अपना एडमिशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- पीजी कॉलेज में 754 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
संकाय-- कुल सीट - प्रवेश लिया
बीए--660-- 296
नान मेडिकल--360--198
मेडिकल--160-- 59
बीकॉम--240--78
- बीसीए--40-- 21
- कंप्यूटर साइंस--40-- 06
- बीबीए-- 40--96
-
महिला कॉलेज में 599 सीटें खालीं
संकाय-- कुल सीटें -- प्रवेश लिया
बीए - 800 -- 396
बीएससी नॉन मेडिकल - 120 -- 77
बीएससी मेडिकल - 120 -- 57
बीकॉम - 160 -- 71
वर्जन -
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रथम मेरिट सूची वालों के लिए फीस भरने का अंतिम दिन था। अब 19 अगस्त को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। -आरपी सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed