फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 out of 86 returned from foreign countries

विदेश से लौटे 86 लोगों में से पांच को होम क्वारंटीन से मिली छूट

Fri, 27 Mar 2020 09:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
5 out of 86 returned from foreign countries
जिला अस्पताल के फ्लू कार्नर पर कार्ड बनवाते मरीज। - फोटो : Narnol
जिले में विदेश से लौटे नागरिकों की संख्या अब 86 पहुंच गई है। ऐसे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं और सभी स्वस्थ है। पांच लोगों को होम क्वारंटीन से छूट मिल गई है। इसके बाद अब विभाग की नजर में 81 लोगों पर है। दूसरी ओर विभाग 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक 86 ऐसे लोग थे जो विदेश से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के घरों के बाहर होम क्वांटरीन का बोर्ड लगवाया गया है। इसमें पांच लोगों ने 14 दिन का होम क्वांटरीन पूरा कर लिया है। अब उन्हें इससे छूट दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब 81 पर नजर रखी जा रही है। जिले में 23 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

74 की हुई स्क्रीनिंग
जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 74 मरीजों की फ्लू कार्नर में स्क्रीनिंग की गई। अस्पताल में गायनी व बच्चों की ही ओपीडी चल रही है। दूसरी ओर लगातार अब फ्लू वार्ड में आने वालों की संख्या कम हो रही है। पहले ओपीडी 200 रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed