{"_id":"61311a308ebc3ee530024f36","slug":"4904-applications-came-in-pg-college-narnol-news-rtk6227982111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : पीजी कॉलेज में आए 4904 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : पीजी कॉलेज में आए 4904 आवेदन
विज्ञापन
आवेदन पत्रों की जांच करती नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रियंका यादव।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले आवदेन के लिए निर्धारित की गई तिथि वीरवार रात 12 बजे से समाप्त हो गई। प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में पहली मेरिट सूची को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि 2 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन का कार्य तेज हो गया है।
सत्यापन का कार्य 4 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 9 से 13 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। इसके उपरांत 15 सितंबर को दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को 16 से 18 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेजों में 16 अगस्त से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी जोकि दो सितंबर वीरवार रात 12 बजे तक चली। अंतिम दिन तक विभिन्न कॉलेजों में निर्धारित सीटें से अधिक आवेदन आ चुके है। नारनौल पीजी कॉलेज में सायं पांच बजे तक विभिन्न संकायों के लिए कुल 4909 आवेदन तथा महिला कॉलेज में कुल 2233 आवेदन आए। इसके बाद अगर कोई आवेदन करता है तो यह शुक्रवार साफ हो पाएगा कि दोनों कॉलेज में किस संकाय के लिए कितने-कितने आवेदन आए है।
पीजी कॉलेज सीटें आवेदन
बीए 660 2544
बीकॉम 240 317
नॉन मेडिकल 360 1375
मेडिकल 180 309
कंप्यूटर साइंस 40 138
बीबीए 40 61
बीसीए 40 165
महिला कॉलेज
बीए 800 1325
बीकॉम 160 226
नॉन मेडिकल 160 409
मेडिकल 80 273
वीरवार को दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन था। सायं पांच बजे तक 4909 विद्यार्थियों के आवेदन आए। इनके दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य 4 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। -प्रो. सतीश सैनी, एडमिशन नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।