फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   46 corona infected found in a day

एक दिन में 46 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
46 corona infected found in a day
कोरोना नियमों की अनुपालना अब लोगों को भारी पड़ने लगी है। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिले में एक साथ 46 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जोकि अब तक मिले मामलों में सबसे अधिक है। इन मामलों में अधिक संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों से है। इस प्रकार अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 102 पर पहुंच गई है। जोकि मंगलवार तक कुल 66 मामले थे। हालांकि बुधवार को 10 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21823 हो गई है। इनमें कुल 21566 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 12 जनवरी तक 243018 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112441 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 485912 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1717 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बनेगा कोविड सेंटर
जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने दोबारा से राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा को कोविड सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीसी अजय कुमार ने एक आदेश पारित कर राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में कोरोना संक्रमितों के लिए बिल्डिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज भवन में 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड व 20 बेड का आईसीयू बनाया हुआ है ताकि इसमें आने वाले कोविड 19 के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा सके। दूसरी लहर में भी उक्त मेडिकल कॉलेज भवन का इस्तेमाल कोरोना मरीजों के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आए कोरोना संक्रमित
बुधवार को जिले में कुल 46 कोरोना संक्रमित मामले आए। इनमें कनीना में 2, मेघोत में 1, बेरुंडला में 2, अटेली में 1, बाछौद में 1, मोहनपुर में 1, छिलरो में 1, छितरोली में 1, ककराला में 1, माजरा खुर्द में 1, सेका में 1, मोहल्ला चौक महेंद्रगढ़ में 1, महेंद्रगढ़ में 2, शिवपुरा महेंद्रगढ़ में 2, बनिहाड़ी में 1, सैदअलीपुर में 1, नारनौल शहर में 3, बजरंग विहार नारनौल में 1, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल में 2, कर्मचारी कॉलोनी नारनौल में 1, हुडा सेक्टर में 1, मोहल्ला बड़ का कुआं में 1, नई मंडी नारनौल में 1, पाली में 1, ढाणा में 1, खेड़ी में 1, नौताना में 1, बैरावास में 1, खेड़की में 1, बेवल में 1, पाल में 1, दुबलाना में 1, खत्रीपुर में 1, जाट गुवाना में 1, सीहमा में 2, कांवी में 1, भाटवाड़ा में 1, मोहल्ला फ्रांसखाना में 1 मामला शामिल है।

274 लोगों को लगी बूस्टर डोज
जिले में बुधवार को 4384 लोगों को डोज लगाई गई। इस दौरान 274 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। 1088 लोगों को पहली डोज तथा 2196 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा 15 से 17 आयु वर्ग के 826 लोगों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed