फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   44 complaints including electricity ana water

बिजली, पानी सहित आई 44 शिकायतें

Tue, 24 Aug 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
44 complaints including electricity ana water
प्रशासनिक भवन में डीसी के समक्ष 44 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के लिए अधिकारियों को जल्द समाधान करने निर्देश दिए। लोगों द्वारा बिजली कनेक्शन, रास्तों, इंतकाल, बीपीएल कार्ड बनवाने, गांव में गलियों का निर्माण, पेजयल, बिजली आदि सहित अन्य प्रकार की समस्याएं रखी। इस मौके पर एसडीएम दिनेश, बीडीपीओ निशा तंवर, सीडीपीओ सरला यादव, सुपरिटेडेंट सुदेश पुनिया, राजेंद्र सिंह रीडर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से उप निरीक्षक सुधा, प्रवीण कुमार एससीपीओ, समाज कल्याण विभाग से सुनील गुप्ता, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव बेरी निवासी अजय कुमार की मौत के मामले में शीघ्र जांच एवं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन के नाम उपायुक्त अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जांच अधिकारी पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया। लोगों ने मामले में शीघ्र जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई। परिजनों के साथ-साथ अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ज्ञापन सौंपने पहुंचे।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियर से जुड़े लोगों ने 90 दिन कार्य करने उपरांत फार्म पर हस्ताक्षर व डायरी पूरी नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में भवन निर्माण कामगार यूनियन ब्लॉक सचिव ने बताया कि 90 दिन के कार्य उपरांत पर्ची एवं डायरी पूरी करा संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। लेकिन ये अधिकारी 5 सितंबर को जारी उपायुक्त के आदेशों की अनदेखी करते हैं। कर्मचारियों ने उपायुक्त से संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर हस्ताक्षर कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कोथल खुर्द के ग्रामीणों ने गांव की सीमा के अंदर शराब का ठेका नहीं खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण परमजीत, सत्यवीर, बिजेश कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मपाल, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, विजेंद्र कुमार, नथूराम, सुरेश, बलबीर, हवासिंह, बंशीलाल, ओमप्रकाश ने ज्ञापन में बताया कि मंगलवार सुबह गांव में हुई के बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव की सीमा में कहीं भी ठेका नहीं खोला जाएगा। गांव आर्य समाज प्रधान गांव है तथा इसमें अमन और शांति बनी रहे इसके लिए सभी की सहमति भी बनी थी। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि गांव में कोई भी अवैध रूप से शराब बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर के वार्ड नंबर 13 निवासी संतोष कुमार ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उसके मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटवाने की गुहार लगाई है। संतोष कुमार ने बताया कि हाई वोल्टेज तारें मकान की छत से गुजरने के कारण उसके परिवार के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहता है जिसके कारण वह बार-बार छत पर जाकर बिजली की तारों को छूने का प्रयास करता है। इससे पूर्व वह दो बार लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की गुहार लगा चुका है।

कैंप कार्यालय में गांव गढ़ी के ग्रामीणों ने चार माह से चल रही पेयजल की समस्या के समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीण दलीप सिंह, प्रवीण कुमार, ताराचंद, कौशल्या देवी, कविता, सोनू, सुमित्रा, मूर्ति, मोनू, सुरेश कुमार, कमला, जगदीश, तेजबीर, प्रदीप, सुभराम ने बताया कि चार माह से पंचायत बोर खराब है जिसके चलते गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बार-बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से भी गुहार लगाई। लेकिन चार माह का समय बीतने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करा पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed