फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ मे लगातार हो रहे विकास के नाम पर भेदभाव व मैडिकल कॉलेज को महेंद्रगढ से बहार बनाने के विरोध मे

महेंद्रगढ मे लगातार हो रहे विकास के नाम पर भेदभाव व मैडिकल कॉलेज को महेंद्रगढ से बहार बनाने के विरोध मे

Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ मे लगातार हो रहे विकास के नाम पर भेदभाव  व मैडिकल कॉलेज  को महेंद्रगढ से बहार बनाने के विरोध मे
विरोध प्रदर्शन के साथ ही शिक्षा मंत्री से मिले 10 से अधिक गांवों के लोग
विज्ञापन

फोटो संख्या:31 से 42
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मेडिकल कॉलेज कोरियावास क्षेत्र में खुले जाने की चर्चा को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। इसको लेकर सोमवार को सरताज जनसेवा ग्रुप की ओर से शहर में प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने की। यह प्रदर्शन मसानी चौक से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वहीं गांव पाली, धौली, भगडाना, जाट, खुडाना, बसई, भुरजट, आदलपुर, आकोदा, सिसोठ, रिवासा, पालड़ी सहित अन्य गांवों के लोग और प्रतिनिधि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा में महेंद्रगढ़ आवास पर मंत्री से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज गांव पाली में ही खोला जाएगा। इसके लिए वो पूरे प्रयास कर रहे हैं।
इस मौके पर सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ केवल नाम का जिला रह गया है। महेंद्रगढ़ की तहसील के रूप में रहा चरखी दादरी भी आज जिला बना चुका है किंतु सरकारों की भेदभाव पूर्ण नीतियों के कारण आज यह क्षेत्र काफी पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नांगल चौधरी में पहले ही लाजस्टिक हब बन रही , जबकि नारनौल में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है। इस प्रकार को भेदभाव महेंद्रगढ़ के साथ कतई नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर रमेश कुमार वर्मा, राजेश यादव उर्फ मौनी यादव, अमरजीत रामबास, योगेश भाल्खी, भाई राजबीर सिंह ,बीरसिंह (जाट ) बलबीर कौशिक, खालड़ा फेन जनसेवा परिवार के प्रमुख मनीष राजपूत, दीपक सैनी, रवि आदि रहे।
विज्ञापन

-------------------------

महेंद्रगढ़ की राजनीति उपेक्षा हुई है। अब यह नहीं होने दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ का हक है और व इस हक को हर कीमत पर लेकर रहेंगे। अनदेखी की गई तो आने वाले चुनाव में सरकार को सबक सिखा देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप यादव, पीआरओ सरताज ग्रुप
--------------
क्षेत्र के साथ भेदभाव किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने लॉजस्टिक हब नांगल चौधरी, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नारनौल दे चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को प्रयास करना होगा।
-सुनील प्रधान
----------
प्रदेश सरकार भले ही समान विकास का दावा कर रही है किंतु हकीकत यह है कि अभी सरकार ने महेंद्रगढ़ में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं दिया है। इसलिए मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है। सरकार मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ में स्थापित करवाए।
-विक्रम माजरा
-----------

लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के प्रतिनिधि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मेडिकल कॉलेज पाली में खुलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। हमने जमीन का प्रस्ताव पास कर प्रशासन को दे दिया है। जमीन की पैमाइश भी हो गई है।
-सुरेंद्र सिंह, सरपंच गांव पाली।
--------
पाली गांव ने 200 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पास कर दिया है। आसपास गांव की पंचायतें पाली में मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर उत्साहित हैं। यदि सरकार ने इसमें कोई आनाकानी की तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे और ऊपर तक लड़ाई लडे़ंगे।
-होशियार सिंह, सरपंच गांव जाट।
-----
महेंद्रगढ़ के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार हुआ है। अब भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा। पहले ही हेडक्वार्टर नारनौल स्थापित किया जा चुका है। वैसे भी कोरियावास जिले के एक तरफ पड़ता है जिससे जिले को कम राजस्थान को ज्यादा फायदा होगा।
-सतबीर सरपंच गांव भगडाना।
--------
महेंद्रगढ़ तो पहले ही हर तरह से पिछड़ा हुआ है यहां कोई कोई सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। इसलिए मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है। इसके लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा कॉलेज पाली में स्थापित करवाने का आश्वासन दिया है।

-रोहताश, सरपंच गांव धौली।
---------
कई गांवों के सरपंच उनसे मेडिकल कॉलेज में पाली में स्थापित करवाने के बारे में मिलने आए थे। उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाली गांव की भौगोलिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
-रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed