{"_id":"59d910c64f1c1bf4688b490a","slug":"41507397830-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एक साथ दिया तीन कन्याओं को जन्म, सास ने कहा दीवाली पर आई त्रि-देवियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एक साथ दिया तीन कन्याओं को जन्म, सास ने कहा दीवाली पर आई त्रि-देवियां
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ दिया तीन कन्याओं को जन्म
नारनौल (ब्यूरो)। यहां के नागरिक अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन कन्याओं को जन्म दिया। कन्याओं को जन्म देने वाली मां की सास का कहना है कि उनकी बहू के तीन कन्या होने पर वे खुश हैं। दिवाली पर उनके घर तीन देवियां आई हैं।
मोहल्ला नलापुर की 21 वर्षीय मंजू देवी पत्नी हितैष कुमार सैनी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर मंजू की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाई तो बताया गया कि उसके गर्भ में दो बच्चे हैं। इस बात का मंजू के परिजनों को भी पता था। मगर जब डिलवरी होने लगी तो मंजू ने दो की बजाय तीन कन्याओं को जन्म दिया। इस पर चिकित्सक भी हैरान रह गए। चिकित्सक अंजली सैनी के अनुसार रिपोर्ट में दो बच्चे लिखे थे, मगर तीसरा भी हो गया तो आश्चर्य हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां स्वस्थ हैं। इनमें एक बच्ची का वजन दो किलो, दूसरी का 2.300 किलोग्राम व तीसरी का 2.500 किलोग्राम है। वहीं जच्चा की सास बिमला देवी एक साथ तीन बच्चियां होने पर प्रसन्न हैं। बिमला देवी ने कहा कि उनके घर पर दीपावली पर तीन देवियों ने जन्म लिया है, यह बहुत ही सौभाग्य की बात है।