फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बरसात समाप्त होते ही तेज होगी सड़कों की मरम्मत : संतोष यादव

बरसात समाप्त होते ही तेज होगी सड़कों की मरम्मत : संतोष यादव

Mon, 21 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बरसात समाप्त होते ही तेज होगी सड़कों की मरम्मत : संतोष यादव
बरसात समाप्त होते ही तेज होगी सड़कों की मरम्मत : संतोष यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत के काम में फिर तेजी आएगी। इसके साथ ही हलके में कई कच्चे मार्गों पर मार्केटिंग बोर्ड सड़कें बनाएगा। यह बात हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने रविवार को गांव बजाड़ में बजाड़ से गणियार तक 45 लाख रुपये से बनने वाली सड़क के शिलान्यास के मौके पर कही। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद थे।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यह सड़क छह माह में बन जाएगी। कहा कि हलके की सड़कों और नहरों के सुधारीकरण के लिए कई काम किए हैं। जिले में 35 साल पुराने पंप हाउसों पर नई मोटरें लगाई जा रही हैं। उपलब्ध पानी को टेल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजाड़ और गणिहार के जोहड़ों को पंपों से भरवाया जाएगा। दुबलाना से बडकोदा, नूूनी, सलूनी, गढ़ी और कारिया तक कच्ची नहर का निर्माण करवाया जाएगा ताकि यहां से पानी रिचार्ज किया जा सके। भालखी में नवंबर या दिसंबर में 25 एकड़ में बनने वाले नहर आधारित जल शोधन संयंत्र का शिलान्यास होगा। इस पर 276 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होेंने बजाड़ में ही 1.5 लाख से बनने वाली एक गली का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार लोगों को सस्ता इलाज मुहैया करवाने को कृतसंकल्प है। इस मौके पर चेयरमैन विकास, राजेंद्र, मनजीत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्मवीर, एसईपीओ करतार सिंह, बजाड़ की सरपंच सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed