फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार की कथनी-करनी पर विश्वास : रामबिलास शर्मा

केंद्र और प्रदेश सरकार की कथनी-करनी पर विश्वास : रामबिलास शर्मा

Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार की कथनी-करनी पर विश्वास : रामबिलास शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ स्थित अपने निवास स्थान जयराम सदन में 44 लाख रुपये की विकास राशि के चेक ग्राम पंचायतों को वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। उसकी कथनी और करनी पर उन्हें पूरा विश्वास है।

शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा ने ग्राम पंचायत नावा में एससी चौपाल के निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, नांगल सिरोही में भवन के लिए 15 लाख रुपये, स्वामी जगन्नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट अटेली मंडी में बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए 11 लाख रुपये, प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला कायमपुरा महेंद्रगढ़ में कॉमन रूम के लिए दो लाख रुपये की राशि के चेक दिए। उन्होंने बाबा समताईनाथ गोशाला नांवा में गायों के कल्याण के लिए खरीदी जाने वाली फोडर मशीन के लिए पांच लाख रुपये, आदर्श गोशाला सतनाली मेें फोडर मशीन के लिए पांच लाख रुपये और बाबा रामेश्वरदास ब्रह्मचारी धर्मार्थ ट्रस्ट में फोडर मशीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम विक्रम आईएस, जिला प्रमुख राजेश यादव पति पप्पल यादव कुकसी, नांगल सिरोही के पूर्व सरपंच रामचंद्र, नपा उप प्रधान रमेश बोहरा, सुधीर दीवान, सुकेश दीवान, दिनकर बोहरा, राकेश शास्त्री, गगन सैनी, लीलू बोहरा, भूप सिंह सिवाच, पंचायत समित सदस्य सुरेश कुमार अदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed