फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40th State Level Livestock Exhibition from tomorrow, more than one lakh farmers will participate in three days

Mahendragarh-Narnaul News: 40वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी कल से, तीन दिन में एक लाख से अधिक किसान होंगे शामिल

Fri, 23 Feb 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
40th State Level Livestock Exhibition from tomorrow, more than one lakh farmers will participate in three days
महेंद्रगढ़। जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में 24 से 26 फरवरी तक लगने वाली 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल करवा ने वीरवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) परिसर का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 24 फरवरी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 25 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे तथा 26 फरवरी को समापन समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। इसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। समय रहते सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को लेकर बनाए गए रूट चार्ट को लेकर भी पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि 40 वीं पशु प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण में उत्तम नस्लों के शानदार पशुओं की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा पशुपालन, कृषि, बागवानी व मछली पालन आदि से संबंधित आधुनिक तकनीकों, उत्पादों व यंत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके लिए दो बड़े प्रदर्शनी हाल बनाए गए हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed